Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Oppo Find X9 Velvet Red goes on sale with 32MP selfie camera and quad camera setup
शुरू हो गई सेल! 32MP सेल्फी कैमरा वाले ओप्पो फोन का का वेलवेट रेड कलर लॉन्च

शुरू हो गई सेल! 32MP सेल्फी कैमरा वाले ओप्पो फोन का का वेलवेट रेड कलर लॉन्च

संक्षेप:

टेक कंपनी ओप्पो का नया फोन Oppo Find X9 Velvet Red ग्राहकों को सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस को 32MP सेल्फी कैमरा के साथ Flipkart से ऑर्डर किया जा सकता है। 

Dec 08, 2025 08:10 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप लाइनअप Oppo Find X9 के लिए भारत में नया कलर ऑप्शन- वेलवेट रेड लॉन्च कर दिया है। नवंबर महीने के आखिर में कंपनी लिमिटेड एडिशन कलर लेकर आई थी और अब भारत में भी इसकी सेल शुरू हो गई है। नए कलर शेड के साथ ग्राहकों को केवल 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाला वेरियंट खरीदने का मौका मिल रहा है। यह डिवाइस बड़े ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स के अलावा ऑफलाइन रीटेल आउटलेट्स में उपलब्ध है।

इतनी रखी गई है Oppo Find X9 Velvet Red की कीमत

ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप डिवाइस को नवंबर के आखिर में मार्केट में पेश किया था और यह 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज ऑफर करता है। वेलवेट रेट वेरियंट की कीमत 74,999 रुपये रखी गई है और इसे ऑनलाइन Oppo India e-store के अलावा Flipkart और ऑथराइज्ड रीटेल पार्टनर्स से खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:केवल ₹12,890 में HP का टच-स्क्रीन वाला लैपटॉप, Flipkart सेल की ट्रेंडिंग डील

बैंक ऑफर और अन्य ऑफर्स के बाद इस डिवाइस का इफेक्टिव प्राइस 67,499 रुपये रह जाता है और इसपर अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। कंपनी का कहना है कि नया कलर ज्यादा एक्सप्रेसिव और प्रीमियम लगता है। इसके अलावा फोन टाइटेनियम ग्रे और स्पेस ब्लैक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है।

ऐसे हैं Oppo Find X9 Velvet Red के स्पेसिफिकेशंस

ओप्पो डिवाइस में 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है और इसमें 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिल रहा है। इस फोन में Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16.0 सॉफ्टवेयर स्किन दी गई है। डिवाइस में 7025mAh क्षमता वाली बैटरी 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ दी गई है। इसके अलावा 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:मौका! कैमरा वाली इस स्मार्टवॉच में लग जाता है SIM कार्ड, कीमत ₹3000 से भी कम

डिवाइस के बैक पैनल पर 50MP मेन, 50MP वाइड-एंगल कैमरा, 50MP टेलीफोटो सेंसर और 2MP मोनोक्रोम सेंसर वाला क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। 32MP सेल्फी कैमरा वाले फोन को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।