ऑरेंज कलर का खूबसूरत फोन लाया ओप्पो, भूल जाओगे DSLR, इसमें 200MP के दो कैमरे; ₹22000 का डिस्काउंट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OPPO Find X9 Ultra, OPPO Find X9s launched in india: OPPO ने भारतीय बाजार में अपने दो धांसू स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s को लॉन्च किया है। OPPO Find X9 Ultra को कंपनी ने फ्लैगशिप Find X9 लाइनअप के टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया।

oppo find x9 ultra, oppo find x9s

OPPO Find X9 Ultra, OPPO Find X9s launched in india: OPPO ने भारतीय बाजार में अपने दो धांसू स्मार्टफोन OPPO Find X9 Ultra और OPPO Find X9s को लॉन्च किया है। OPPO Find X9 Ultra को कंपनी ने फ्लैगशिप Find X9 लाइनअप के टॉप-ऑफ-द-लाइन मॉडल के तौर पर लॉन्च किया गया। Find X9s के साथ डेब्यू करते हुए, यह देश में पहले से मौजूद OPPO Find X9 और Find X9 Pro मॉडल्स के साथ लाइनअप में शामिल हो गया है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है, जिसके साथ 16GB रैम दी गई है। इसमें हैसलब्लैड के साथ मिलकर डेवलप किया गया क्वाड रियर कैमरा यूनिट दिया गया है। OPPO Find X9 Ultra में 7,050mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

OPPO Find X9s में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 सीरीज का चिपसेट लगा है, जिसके साथ 7,025mAh की बैटरी दी गई है। इस हैंडसेट में हैसलब्लैड-ट्यून्ड रियर कैमरा सिस्टम है, जिसमें तीन 50-मेगापिक्सेल के कैमरे शामिल हैं। इसमें 6.59-इंच का Full-HD+ OLED डिस्प्ले भी है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। कितनी है अलग-अलग मॉडल की कीमत, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…

OPPO Find X9 Ultra की कीमत और ऑफर

भारत में ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा की कीमत 12GB रैम और 512GB ऑनबोर्ड स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट के लिए 1,69,999 रुपये तय की गई है। इसे दो कलर्स - Canyon Orange और Tundra Umber में पेश किया है।

oppo find x9 ultra

यह ब्रांड एलिजिबल ट्रेड-इन पर 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। खरीदार इसके अलावा 24 महीने तक के जीरो डाउन पेमेंट फाइनेंसिंग ऑप्शन्स का लाभ उठा सकते हैं, और एसबीआई कार्ड, एचडीएफसी बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यस बैंक कार्ड के साथ-साथ एलिजिबल UPI ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल करके की गई खरीदारी पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं।

इसके एडिशनल बेनिफिट्स में 60 प्रतिशत तक की सुनिश्चित बायबैक वैल्यू, 180 दिनों तक हार्डवेयर में खराबी होने पर उसे बदलने की सुविधा, और तीन महीने के लिए 5TB क्लाउड स्टोरेज के साथ Google AI Pro का मुफ्त एक्सेस शामिल है। ग्राहकों को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के तीन महीने का स्पॉटिफाई प्रीमियम स्टैंडर्ड सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा खरीदने वाले Jio यूजर्स को बंडल टेलीकॉम ऑफर के तहत छह महीने के लिए 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और 15,000 रुपये तक के गूगल जेमिनी बेनिफिट्स मिलेंगे।

oppo find x9s launched in india

OPPO Find X9s की भारत में कीमत और ऑफर

भारत में ओप्पो फाइंड X9s की कीमत इसके बेस वेरिएंट के लिए 79,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दिया गया है। वहीं, इसके टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट (12GB रैम + 512GB स्टोरेज) की कीमत 89,999 रुपये है। कंपनी इस पर 10 प्रतिशत का फ्लैट इंस्टेंट कैशबैक और 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। ग्राहक 24 महीने तक की ब्याज-मुक्त EMI का विकल्प भी चुन सकते हैं। यह फोन अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और भारत में इसकी बिक्री 28 मई से अमेजन और ओप्पो के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। ओप्पो फाइंड X9s तीन कलर्स - लैवेंडर स्काई, मिडनाइट ग्रे और सनसेट ऑरेंज में उपलब्ध है।

OPPO Find X9 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

oppo find x9 ultra

अल्ट्रा मॉडल डुअल-सिम (नैनो + नैनो/ ईसिम) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 पर चलता है। इसमें 6.82-इंच की QHD+ (1,440×3,168 पिक्सेल) फ्लेक्सिबल एमोलेड स्क्रीन दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है, पीक ब्राइटनेस 1,800 निट्स तक है, पिक्सेल डेंसिटी 510 पीपीआई है और कलर डेप्थ 10-बिट है। इस डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट लगा है, जिसके साथ एड्रेनो 840 जीपीयू, 16GB तक LPDDR5x रैम और XXXGB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज मिलता है।

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन में हैसलब्लैड-ट्यून्ड क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें OIS के साथ 200-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 200-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा शामिल है। यह अल्ट्रा-टेलीफोटो कैमरा 10x तक का ऑप्टिकल जूम और 120x तक का डिजिटल जूम देता है। इसमें एक डेडिकेटेड कलर रिप्रोडक्शन लेंस भी है। फोन के फ्रंट में 50-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 30fps पर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग, साथ ही 120fps तक 4K रिकॉर्डिंग और डोल्बी विजन वीडियो कैप्चर को सपोर्ट करता है। हैसलब्लैड के साथ मिलकर डेवलप किया गया ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा, हैसलब्लैड इमेजिंग और XPAN मोड जैसे शूटिंग मोड्स के साथ आता है।

ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा में 7,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका माप लगभग 163.16×76.97×8.65 एमएम है और इसका वजन 235 ग्राम है। ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएसस, ग्लोनास, बाईदौ, गैलीलियो, QZSS और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

OPPO Find X9s के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

oppo find x9s

ओप्पो फाइंड X9s एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 के साथ आता है। इस स्मार्टफोन में 6.59-इंच का Full-HD+ (1,256 x 2,760 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज का टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट, 1,800 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 460 पीपीआई की पिक्सेल डेंसिटी, 1.07 बिलियन कलर्स और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग्स के साथ आता है। नए ओप्पो फाइंड X9s को एक ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500s चिपसेट है, जिसके साथ I एमएमortalis G925 MC12 जीपीयू, 12GB LPDDR5x रैम और 512GB तक की UFS 4.1 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। इसमें मौजूद सेंसर्स की लिस्ट में प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, लेजर फोकसिंग सेंसर, स्पेक्ट्रल सेंसर और IR ब्लास्टर शामिल हैं।

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो फाइंड X9s में हैसलब्लैड द्वारा ट्यून्ड किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसमें 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50-मेगापिक्सेल (f/2.6) का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, फोन में 32-मेगापिक्सेल (f/2.4) का फ्रंट-फेसिंग कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K/60 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में 7,025mAh की बैटरी है और यह 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए, फोन में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.1, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, QZSS और नाविक का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। लगभग 202 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 156.98x73.93x7.99 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।