Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo find x9 pro and oppo find x9 launched with upto 200mp camera check price
DSLR जैसे तगड़ी फोटो लेंगे ये ओप्पो फोन, 200MP तक कैमरा और 7500mAh तक बैटरी भी

DSLR जैसे तगड़ी फोटो लेंगे ये ओप्पो फोन, 200MP तक कैमरा और 7500mAh तक बैटरी भी

संक्षेप: अगर आप भी DSLR जैसी फोटो खींचने वाला फोन तलाश रहे हैं, तो ओप्पो के दो नए फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने चीन में हुए इवेंट में Oppo Find X9 Pro और Oppo Find X9 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। देखें कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

Thu, 16 Oct 2025 08:26 PMArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप भी DSLR जैसी फोटो खींचने वाला फोन तलाश रहे हैं, तो ओप्पो के दो नए फोन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कंपनी ने चीन में हुए इवेंट में Oppo Find X9 Pro और Oppo Find X9 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। दोनों मॉडल मीडियाटेक डाइमेंशन 9500 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 के साथ आते हैं। दोनों फोन हैसलब्लैड द्वारा ट्यून किए कैमरों से लैस हैं और इनमें 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT 828 प्राइमरी सेंसर है। प्रो वेरिएंट में 200-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में 50-मेगापिक्सेल का टेलीफोटो कैमरा है। दावा किया गया है कि ये फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं।

इतनी है Oppo Find X9 Pro, Oppo Find X9 की कीमत

Oppo Find X9 की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 4,399 (लगभग 54,300 रुपये) से शुरू होती है, जबकि इसके 16GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,699 (लगभग 58,000 रुपये) और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 4,999 (लगभग 61,700 रुपये) है। टॉप ऑफ द लाइन 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,299 (लगभग 65,400 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 5,799 (लगभग 71,600 रुपये) है।

दूसरी ओर, Oppo Find X9 Pro की कीमत 12GB+256GB वेरिएंट के लिए CNY 5,299 (लगभग 65,400 रुपये) है, जबकि इसके 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,699 (लगभग 70,300 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग 74,100 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 6,699 (लगभग 82,700 रुपये) है।

ये भी पढ़ें:फुल चार्ज में 10 दिन चलेगी यह वॉच, हाथ से मापेगी टेम्परेचर, एमोलेड डिस्प्ले भी

ओप्पो फाइंड X9 Pro और फाइंड X9 की खासियत

ओप्पो फाइंड X9 Pro में 6.78-इंच 1.5K (2772×1272 पिक्सेल) LTPO डिस्प्ले है, जबकि फाइंड X9 में 6.59-इंच 1.5K (2760×1256 पिक्सेल) डिस्प्ले है। दोनों ही 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं और 1800 निट्स की ग्लोबल पीक ब्राइटनेस प्रदान करते हैं, जबकि स्क्रीन के 20 प्रतिशत हिस्से पर लोकल पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक पहुंच जाती है। इनके ProXDR डिस्प्ले HDR-इनेबल हैं, जो HDR विविड, डॉल्बी विजन और HDR10+ को सपोर्ट करते हैं, और इनमें एक फुल-स्क्रीन ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर भी शामिल है।

दोनों ही फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9500 चिपसेट से लैस हैं, जो 16GB तक रैम और 1TB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आते हैं। ये एंड्रॉयड 16-बेस्ड कलरओएस 16 के साथ आते हैं और कई एआई-पावर्ड प्रोडक्टिविटी और इमेजिंग टूल्स से लैस हैं।

ये भी पढ़ें:11 रुपये में लें 2TB स्टोरेज, Google लाया दिवाली ऑफर, तुरंत उठाएं फायदा

कैमरे की बात करें तो, ओप्पो फाइंड X9 में 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-828 प्राइमरी सेंसर, 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50-मेगापिक्सेल का सैमसंग JN5 अल्ट्रावाइड कैमरा है। आगे की तरफ, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32-मेगापिक्सेल का सेंसर है। ओप्पो फाइंड X9 Pro में भी यही प्राइमरी और अल्ट्रावाइड कैमरे हैं, साथ ही 3x डिजिटल जूम वाला 200-मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है। सेल्फी के लिए, इसमें आगे की तरफ 50-मेगापिक्सेल का सेंसर है।

ओप्पो फाइंड X9 Pro में 7,500mAh बैटरी है, जबकि फाइंड X9 में 7,025mAh की बैटरी है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि ये धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।