
200MP कैमरा, नए AI फीचर्स, 7500mAh बैटरी के साथ आए OPPO के दो फ्लैगशिप फोन; न गिरने से डर, न पानी से
Oppo ने नई Find X9 सीरीज लॉन्च की है इसमें Find X9 Pro में 200MP Hasselblad पेरिस्कोप कैमरा, 7500mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिपसेट से लैस है। X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का Hasselblad-पावर्ड पेरिस्कोप लेंस दिया है, जो दूर के ऑब्जेक्ट्स को बेहद क्लियर कैप्चर कर सकता है। जानें कीमत और फीचर्स।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Oppo Find X9 and Find X9 Pro Launched in India: Oppo ने अपनी लेटेस्ट प्रीमियम लाइनअप Find X9 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसमें दो मॉडल Find X9 और Find X9 Pro शामिल हैं। ये दोनों फोन सिर्फ परफॉर्मेंस में ही नहीं, बल्कि कैमरा एक्सपीरियंस, बैटरी लाइफ और डिजाइन में भी अपनी ताकत के साथ आते हैं। कंपनी ने X9 Pro में 200 मेगापिक्सल का Hasselblad-पावर्ड पेरिस्कोप लेंस दिया है, जो दूर के ऑब्जेक्ट्स को बेहद स्पष्टता से कैप्चर कर सकता है। वहीं स्टैंडर्ड X9 में तीन 50MP सेंसर हैं, जो वाइड और अल्ट्रा-वाइड दोनों प्रकार की फोटोग्राफी की जरूरतों को पूरा करते हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दोनों मॉडल में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और कम पावर खपत का शानदार संतुलन देता है। डिस्प्ले की बात करें तो Pro वर्जन में 6.78-इंच का 1.5K LTPO पैनल है, जबकि X9 मॉडल में 6.59-इंच स्क्रीन दी गई है दोनों में 120Hz रिफ्रेश रेट है। जानें कीमत और फीचर्स:
Oppo Find X9 और Find X9 Pro कीमत और ऑफर्स
Oppo Find X9 सीरीज की शुरुआत भारतीय बाजार में Find X9 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन को 74,999 रुपए में खरीद सकते हैं। वहीं Find X9 Pro की कीमत 99,999 रुपए है। Find X9 को स्पेस ब्लैक, टाइटेनियम ग्रे, वेलवेट रेड, सफ़ेद कलर में खरीद सकते हैं। वहीं Find X9 Pro को सिल्क व्हाइट, टाइटेनियम चारकोल, वेलवेट रेड कलर में लॉन्च हुआ है। दोनों स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट और ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। अभी तक किसी भी शुरुआती ऑफर की घोषणा नहीं की गई है।
Oppo Find X9 और Find X9 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कैमरा: Find X9 Pro में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस है, जिसे Hasselblad के साथ मिलकर इमेज प्रोसेसिंग के लिए ट्यून किया गया है, जिससे दूर की चीज़ें भी बहुत स्पष्ट रूप से कैप्चर की जा सकती हैं। इसके अलावा इसमें 50MP का Sony प्राइमरी सेंसर और 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर भी शामिल है, जिससे फोटो क्वॉलिटी, कलर-dynamic रेंज दोनों बहुत अच्छे रहें। स्टैंडर्ड Find X9 में तीन 50MP सेंसर हैं प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और पोर्ट्रेट जो रोज़मर्रा की फोटोग्राफी, वाइड-एंगल शॉट्स और पोर्ट्रेट्स के लिए बेहतर बैलेंस देते हैं।
प्रोसेसर: दोनों मॉडलों में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट है, जो आधुनिक 3nm निर्माण प्रक्रिया पर आधारित है। यह चिपसेट हाई-एंड गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI-डिमांडिंग ऐप्स को आराम से चला सकता है, और ऊर्जा दक्षता भी बढ़िया रखता है। इसके साथ ट्रिनिटी पावर इंजन हो सकता है, जो तीन स्तर (परफॉर्मेंस, बैलेंस, पावर सेविंग) में काम कर सकता है, जिससे थर्मल नियंत्रण और बैटर लाइफ बेहतर होती है।
डिस्प्ले: Pro मॉडल में 6.78-इंच का LTPO OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और पिक ब्राइटनेस ज़्यादा होने का अनुमान है, जो HDR कंटेंट का आनंद बेहतर देगा। स्टैंडर्ड Find X9 में 6.59-इंच का OLED पैनल है जिसमें 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है गेमिंग और स्क्रॉलिंग दोनों में स्मूद एक्सपीरियंस मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
बैटरी और चार्जिंग: Find X9 Pro में 7,500mAh बैटरी है, जो लंबे समय तक चार्ज रखते हुए भारी यूज़ भी सह सकती है। इसके अलावा 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, और वायरलेस चार्जिंग भी संभावित रूप से शामिल हो सकती है। स्टैंडर्ड X9 में लगभग 7,025mAh बैटरी दी गई है, और इसे भी तेज चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया जाएगा।
सॉफ्टवेयर और यूजर एक्सपीरियंस: दोनों डिवाइसेज में ColorOS 16 का संभावित उपयोग है, जो Android 16 बेस पर कार्य करेगा। इसमें AI टूल्स शामिल किए गए हैं जैसे AI Recorder, AI Portrait Glow और AI Mind Space, जो यूज़र को स्मार्ट कंटेंट क्रिएशन और बेहतर यूज़र इंटरैक्शन की सुविधा देंगे। Plus Key (एक कस्टम बटन) की मदद से यूजर गेम मोड, कैमरा शॉर्टकट या अन्य कार्य कस्टमाइज कर सकते हैं।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी: Oppo ने दोनों मॉडल के बैक पैनल में ग्लास/ग्लॉसी फिनिश का उपयोग किया है। इनकी बॉडी IP68/IP69 रेटेड हो सकती है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा मिलती है यह उन लोगों के लिए भी उपयोगी है जो आउटडोर यूज करते हैं या कैमरा के लिए ट्रैवल करते हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12GB RAM








