फोटोग्राफी के लिए आ रहा सबसे धाकड़ फोन, मिलेंगे 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरे

Mar 08, 2026 09:15 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ओप्पो अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज - फाइंड X10 सीरीज को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में एक ऐसा फोन होगा, जो 200 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे के साथ आएगा। आइए जानते हैं डीटेल।

फोटोग्राफी के लिए आ रहा सबसे धाकड़ फोन, मिलेंगे 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरे

स्मार्टफोन की दुनिया में ओप्पो बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी अपनी Find X सीरीज के फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसमें तीन फोन- Find X10, Find X10 Pro और X10 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन फोन की लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने कोई ऑफिशियल जानतारी नहीं दी है। इसी बीच टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने अपनी लेटेस्ट रिपोर्ट में ओप्पो की नई सीरीज के फोन के बारे में बड़ी जानकारी दी है। टिपस्टर की मानें, तो ओप्पो की इस सीरीज के किसी एक फोन में 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरे ऑफर किए जाएंगे।

200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर

टिपस्टर के अनुसार इनमें एक 1/1.56 इंच की साइज वाला 200 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड ऐंगल सेंसर शामिल होगा। यह आमतौर पर स्मार्टफोन में ऑफर किए जाने वाले अल्ट्रावाइड सेंसर्स से काफी बड़ा है। माना जा रहा है कि कंपनी यह धाकड़ कैमरा सेटअप अपकमिंग सीरीज के प्रो मैक्स मॉडल यानी फाइंड X10 प्रो मैक्स में दे सकती है। कुछ दिन पहले इसी टिपस्टर ने कहा था कि ओप्पो 200 मेगापिक्सल के नए सेंसर को टेस्ट कर रहा है, जिसका साइज कथित तौर पर 1/1.3 है।

बताया जा रहा है कि यह सेंसर 4×4 RMSC (रीअरेंज्ड पिक्सेल कलर इन्फॉर्मेशन) और UFCC (अल्ट्रा फुल कलर कैप्चर) जैसी टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है, जो कलर ऐक्यूरेसी और डायनैमिक रेंज को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन की गई हैं। यह भी अफवाह है कि इसमें इमेज की ओवरऑल क्वॉलिटी को बेहतर बनाने के लिए एक अडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का यूज किया गया है। यह फोन का मेन लेंस हो सकता है।

टेलिफोटो लेंस भी 200 मेगापिक्सल का हो सकता है

फोन में ऑफर किया जाने वाला टेलिफोटो लेंस भी 200 मेगापिक्सल का हो सकता है। हालांकि, इसके सेंसर का साइज और मैन्युफैक्चरर के बारे में जानकारी नहीं दी है। कंपनी की यह सीरीज डाइमेंसिटी 9600 सीरीज के साथ आने वाली पहली स्मार्टफोन सीरीज हो सकती है। ध्यान रहे कि कंपनी ने अभी इन फीचर्स के बारे में ऑफिशियली कोई जानकारी नहीं दी है। आने वाले दिनों में इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी शेयर की जा सकती है।

9 मार्च को आ रहा ओप्पो K14 5G

ओप्पो 9 मार्च को भारत में अपने नए स्मार्टफोन Oppo K14 5G को लॉन्च करने वाला है। यह फोन 120Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ आएगा। कंपनी इस फोन को 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ लॉन्च करने वाली है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर आपको डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस होगा, जो 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी के लिए कंपनी इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देने वाली है।

(Photo: viettelstore)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।