
भारतीयों की मौज, अब Android 16 पर चलेगा यह पुराना फोल्डेबल फोन, मिलेंगे इतने सारे नए फीचर्स
अगर आप भी ओप्पो को फ्लिप फोल्ड फोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओप्पो ने भारत में अपने फ्लिप फोल्ड फोन OPPO Find N2 Flip के लिए Android 16 पर बेस्ड स्टेबल ColorOS 16 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आप भी ओप्पो को फ्लिप फोल्ड फोन चला रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ओप्पो ने भारत में अपने फ्लिप फोल्ड फोन OPPO Find N2 Flip के लिए Android 16 पर बेस्ड स्टेबल ColorOS 16 अपडेट को रोलआउट करना शुरू कर दिया है। OPPO Find N2 Flip भारत में 13 मार्च 2023 को लॉन्च हुआ था। CPH2437_16.0.1.310 (EX01) बिल्ड वाले यूजर्स इस अपडेट को एक्सेस कर सकते हैं, जिसके बाद इंटरनेशनल रोलआउट शेड्यूल किए जाएंगे। नया अपडेट अपने साथ ढेर सारे नए फीचर्स लेकर आता है, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बना देते हैं। चलिए एक नजर डालते हैं नए अपडेट से मिलने वाले नए-नए फीचर्स पर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नए अपडेट में मिलेंगे इतने सारे नए फीचर्स
ColorOS 16, ओप्पो AI सूट के जरिए AI फंक्शनैलिटी पर फोकस करता है। AI माइंड स्पेस स्नैप-की को देर तक दबाकर 60-सेकंड के वॉयस नोट्स कैप्चर करता है, और एंट्रीज को ऑटोमैटिकली स्मार्ट कलेक्शन में ऑर्गनाइज करता है। गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन से नेचुरल लैंग्वेज सर्च और सेव किए गए कंटेंट का समराइजेशन किया जा सकता है।
AI रिकॉर्डर असिस्टेंट रिकॉर्डिंग के लिए ऑटोमैटिक टाइटल और समरी बनाता है, साथ ही बेहतर क्लैरिटी के लिए नॉइज रिडक्शन भी करता है। AI राइटर कंटेंट बनाने के टूल्स देता है, जो इमेज से सोशल मीडिया कैप्शन बनाता है और टेक्स्ट को माइंड मैप या टेबल में बदलता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
क्रॉस-डिवाइस कनेक्टिविटी में बड़े अपग्रेड किए गए हैं। यूजर्स ब्लूटूथ से कनेक्ट होने पर Find N2 Flip पर iPhone कॉल और SMS रिसीव कर सकते हैं और उनका जवाब दे सकते हैं। iPhone नोटिफिकेशन मिररिंग ऐप अलर्ट को ओप्पो डिवाइस पर दिखाता है। PC स्क्रीन मिररिंग एक साथ पांच ऐप विंडो को कंट्रोल करने में मदद करता है।
परफॉर्मेंस में सुधार ट्रिनिटी इंजन से होता है, जो इंटेंसिव मल्टीटास्किंग के दौरान स्टेबल फ्रेम रेट बनाए रखता है, और ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन पूरे सिस्टम में स्मूथ एनिमेशन देता है।
इमेजिंग फीचर्स में बेहतर फेशियल लाइटिंग के लिए AI पोर्ट्रेट ग्लो, स्लो-मोशन एडिटिंग कैपेबिलिटीज के साथ मोशन फोटो कोलाज, और क्लिप ट्रिमिंग, स्पीड एडजस्टमेंट और फॉर्मेट कन्वर्जन की सुविधा वाला एक पूरा वीडियो एडिटर शामिल है।
इस इंटरफेस में फ्लक्स थीम्स, बढ़े हुए विजेट सिलेक्शन, लाइव एक्वा डायनामिक्स अलर्ट और रिफ्रेश्ड ल्यूमिनस डिजाइन एस्थेटिक्स शामिल हैं।
ओप्पो लॉक के कॉल टू लॉक और सिम लॉक फंक्शन से सिक्योरिटी बेहतर होती है। कॉल टू लॉक भारत सहित सपोर्टेड क्षेत्रों में यूजर्स के लिए रिमोट डिवाइस लॉकिंग को इनेबल करता है, जबकि सिम लॉक, सिम कार्ड निकालने पर तुरंत फोन को सुरक्षित कर देता है।
अपडेट इंस्टॉल करने से पहले ध्यान रहें ये बातें
अपडेट से बैकग्राउंड ऑप्टिमाइजेशन शुरू होते हैं, जिससे कुछ दिनों तक अस्थायी रूप से ओवरहीटिंग, लैग और बैटरी की खपत तेजी से हो सकती है। ओप्पो सलाह देता है कि संभावित Android 16 कम्पैटिबिलिटी समस्याओं से बचने के लिए पहले से डेटा का बैकअप ले लें और ऐप मार्केट के जरिए थर्ड-पार्टी ऐप्स को अपडेट करें। यूजर्स *#800# डायल करके बग्स की रिपोर्ट कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black









