खुल गया राज, इस दिन आ रहा OPPO के दो धांसू फोन, सेल्फी के लिए 50MP कैमरा मिलेगा
Oppo F33 Pro india launch date: ओप्पो के नए स्मार्टफोन Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G अब भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। कंपनी ने लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। ये दोनों फोन भारत में 15 अप्रैल को डेब्यू करेंगे।

Oppo F33 Pro india launch date: ओप्पो भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन लाइनअप को बढ़ा रहा है। कंपनी अब Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G को अपने नए फोन के तौर पर लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इनकी लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। लॉन्च डेट कंफर्म करने के अलावा, कंपनी ने प्रो मॉडल में मिलने वाले कुछ खास फीचर्स और कलर ऑप्शन्स का खुलासा कर दिया है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए प्रो मॉडल IP69K रेटिंग के साथ आएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Oppo F33 Pro 5G देश में तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसके साथ एक रिंग LED फ्लैश भी होगी, और यह सब एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के अंदर लगा होगा। चलिए एक नजर डालते हैं ओप्पो ने आने वाले फोन में हमें क्या-क्या मिलने वाला है...
15 अप्रैल को भारत में लॉन्च होंगे Oppo F33 Pro 5G और Oppo F33 5G
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि अपकमिंग Oppo F33 सीरीज में Oppo F33 Pro 5G के साथ स्टैंडर्ड Oppo F33 5G मॉडल भी शामिल होगा। ये दोनों फोन भारत में 15 अप्रैल को डेब्यू करेंगे। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि Oppo F33 Pro 5G भारत में तीन कलर ऑप्शन - Misty Forest, Starry Blue और Passion Red - में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
चलिए एक नजर डालते हैं Oppo F33 Pro 5G की खासियत पर
यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69K रेटिंग के साथ आएगा। फोन के राइट साइड पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल्स दिए जाएंगे, जबकि लेफ्ट साइड एकदम साफ रहेगा है। डिजाइन के मामले में, Oppo F33 Pro 5G में पीछे की तरफ एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल होगा, जिसमें एक रिंग LED फ्लैश और दो कैमरा लेंस होने की बात सामने आई है।
सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सेल कैमरा मिलेगा
इसके अलावा, टेक फर्म ने बताया है कि ओप्पो F33 Pro 5G में OV50D40 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा, जिसके साथ 2-मेगापिक्सेल का डेप्थ कैमरा भी दिया जाएगा। इसके अलावा, कंपनी ने यह भी कंफर्म कर दिया है कि सेल्फी के लिए अपकमिंग ओप्पो F33 Pro 5G फोन में 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 100 डिग्री होगी।
Oppo K33 Pro 5G के कैमरे में AI पोर्ट्रेट ग्लो के साथ-साथ नैचुलर लाइट, फ्लैशलाइट, रिम लाइट और स्टूडियो लाइट जैसे कैमरा इफेक्ट भी मिलेंगे। यह फोन एंड्रॉयड पर बेस्ड कलरओएस पर चलेगा। यह फोन डुअल-व्यू वीडियो और कलरफुल फ्रंट फिल लाइट को भी सपोर्ट करेगा। इसमें GC50F6 सेंसर, f/2.0 अपर्चर, 18mm फोकल लेंथ और ऑटोफोकस सपोर्ट भी मिलेगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Gemstone Blue




