Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo f31 featuring 7000mah battery available with rupees 2700 off till january 31st
सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला वॉटरप्रूफ फोन, 2700 रुपये का डिस्काउंट, मौका 31 जनवरी तक

सस्ता हुआ 7000mAh की बैटरी वाला वॉटरप्रूफ फोन, 2700 रुपये का डिस्काउंट, मौका 31 जनवरी तक

संक्षेप:

फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 26999 रुपये है। खास बात है कि 31 जनवरी तक आप इस फोन को 2700 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन की बैटरी 7000mAh की है।

Jan 07, 2026 09:29 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दमदार बैटरी, शानदार कैमरा के साथ वॉटरप्रूफ रेटिंग वाले लेटेस्ट फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Oppo F31 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत अमेजन इंडिया पर 26999 रुपये है। खास बात है कि 31 जनवरी तक आप इस फोन को 2700 रुपये के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 1349 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में ओप्पो का यह फोन और सस्ता हो सकता है।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। ओप्पो का यह फोन 7000mAh की बैटरी, IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

ओप्पो F31 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.57 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस OLED डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1400 निट्स का है। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ डाइमेंसिटी 6300 एनर्जी चिपसेट दे रही है।

Oppo F31
ये भी पढ़ें:6000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा वाला बजट 5G फोन, परफॉर्मेंस भी इंप्रेसिव

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन में कंपनी एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दे रही है। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और P66 + IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:NXTPAPER 4.0 डिस्प्ले टेक्नोलॉजी वाला गजब फोन, 26 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम

बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G SA/ NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.5GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS/ GLONASS/ Beidou और USB Type-C 2.0 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।