50MP के AI कैमरे वाले धांसू फोन का नया वेरिएंट, कीमत मात्र 12249 रुपये, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

Mar 10, 2026 01:32 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

ओप्पो ने अपनी K सीरीज के धांसू स्मार्टफोन- Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले यह फोन 4जीबी + 128जीबी और 6जीबी + 128जीबी में आता था। अब कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में भी लॉन्च कर दिया है।

50MP के AI कैमरे वाले धांसू फोन का नया वेरिएंट, कीमत मात्र 12249 रुपये, मिलेगी 6500mAh की बैटरी

12 हजार रुपये की रेंज में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। ओप्पो ने अपनी K सीरीज के धांसू स्मार्टफोन- Oppo K14x 5G का नया वेरिएंट लॉन्च किया है। पहले यह फोन 4जीबी + 128जीबी और 6जीबी + 128जीबी में आता था। अब कंपनी ने इसे 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में भी लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 12999 रुपये है। फोन पर कंपनी 750 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है। इससे यह फोन 12249 रुपये में आपका हो जाएगा।

फोन सेल के लिए फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑफिशियल ई-स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। ओप्पो का यह फोन 6500mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के मेन एआई कैमरा के साथ कई धांसू फीचर्स के साथ आता है। आइए डीटेल में जानते हैं इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स रे बारे में।

Oppo K14 5G

Oppo K14x 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1604 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.75 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1125 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4X रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन 8जीबी तक की वर्चुअल रैम को सपोर्ट करता है।

प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको ARM Mali-G57 MC2@1072MHz GPU के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोन में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ओप्पो का यह फोन IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन 212 ग्रम का है और इसके डाइमेंशन 166.6×78.5×8.61mm हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 5G NA/NSA, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS + GLONASS और USB Type-C जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। फोन दो कलर ऑप्शन प्रिज्म वॉयलेट और आइसी ब्लू में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।