ओप्पो और वनप्लस ने यूजर्स को दिया तगड़ा झटका, 16 मार्च से महंगे होंगे स्मार्टफोन
ओप्पो ने अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर एक नोटिस पोस्ट करके बताया है कि वह 16 मार्च से अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। कंपनी के अनुसार ओप्पो A और K सीरीज के मॉडल्स की प्राइसिंग में बदलाव होगा।

ओप्पो या वनप्लस का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो 16 मार्च से पहले खरीद लें। दोनों कंपनियों के फोन 16 मार्च से महंगे होने वाले हैं। ओप्पो ने अपने ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर एक नोटिस पोस्ट करके बताया है कि वह 16 मार्च से अपने कुछ स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी करेगा। यह बदलाव ऐसे समय में हो रहा है जब स्मार्टफोन मैन्युफैक्चरर्स बढ़ते कंपोनेंट, खास तौर से मेमरी और स्टोरेज की कॉस्ट से जूझ रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
रात 12:00 बजे से प्रभावी होंगी नई कीमतें
घोषणा में ओप्पो ने कहा है कि उसने हाई-स्पीड स्टोरेज हार्डवेयर के साथ मेन कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के जवाब में 'careful evaluation' यानी गहन मूल्यांकन के बाद कीमतों को एडजस्ट करने का फैसला किया है। नई कीमतें 16 मार्च 2026 को रात 12:00 बजे से प्रभावी होंगी।
ओप्पो A और K सीरीज के मॉडल्स की प्राइसिंग में बदलाव
इस बदलाव से ओप्पो के कई मौजूदा डिवाइसेज पर असर पड़ेगा। कंपनी के अनुसार ओप्पो A और K सीरीज के मॉडल्स की प्राइसिंग में बदलाव होगा। वनप्लस के फोन भी इस बदलाव में शामिल होंगे। प्राइस हाइक से सभी प्रोडक्ट लाइन प्रभावित नहीं होंगी। ओप्पो का कहना है कि Find और Reno सीरीज समेत उसके प्रीमियम डिवाइसेज की कीमतें फिलहाल नहीं बढ़ेंगी। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि ओप्पो पैड सीरीज के टैबलेट प्राइस को लेकर किए जा रहे इस बदलाव में शामिल नहीं होंगे।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बनाए रखने के लिए जरूरी कदम
ओप्पो का कहना है कि बढ़ते सप्लाई कॉस्ट के बावजूद प्रोडक्ट की क्वॉलिटी और ओवरऑल यूजर एक्सपीरियंस को बनाए रखने के लिए यह एक जरूरी कदम है। मेमरी और स्टोरेज कंपोनेंट मॉडर्न स्मार्टफोन के सबसे महंगे हिस्सों में से हैं और ग्लोबल डिमांड और सप्लाई कंडीशन के आधार पर इनकी कीमतें घट-बढ़ सकती हैं।
दूसरी कंपनियां भी इसी राह पर
ओप्पो अकेला नहीं है, जिसके डिवाइसेज की कीमतों में ये बदलाव हो रहे हैं। कई स्मार्टफोन ब्रैंड्स ने हाल ही में इसी तरह के कदम उठाने का संकेत दिया है। वहीं, कुछ ने फोन्स की कीमतों को महंगा भी कर दिया है। भारत में सैमसंग के कुछ स्मार्टफोन महंगे हो चुके हैं। वहीं, वीवो और शाओमी जैसी कंपनियों ने भी संकेत दिया है कि कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण आने वाले दिनों में फोन महंगे हो सकते हैं। बताते चलें कि शाओनी के सब-ब्रैंड रेडमी ने चीन में Redmi Turbo 5 की कीमत में 100 युआन (करीब 1330 रुपये) की बढ़ोतरी की है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Rose Purple







