देखते ही जाओगे फैन, तीन खूबसूरत कलर्स में आ रहा 8000mAh बैटरी वाला फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OPPO A7 Pro Max फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में ओप्पो का कहना है कि लगभग सात सालों के नॉर्मल यूज के बाद भी कम से कम 80 फीसदी कैपेसिटी बनाए रख सकती है। अपकमिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

OPPO तेजी से अपनी स्मार्टफोन लाइनअप का विस्तार कर रहा है। अब ओप्पो ने कन्फर्म कर दिया है कि OPPO A7 Pro चीन में 11 सितंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन तीन खूबसूरत कलर्स में आएगा। कलर ऑप्शन्स लिस्ट में 'राइडिंग द वेव्स', जो असल में लाइट ब्लू कलर है। दूसरा, 'एवरी स्टेप ब्लॉसम्स' है, जो हल्का ग्रे-पिंक कलर है। तीसरा, 'डेजर्ट ब्राउन,' सबसे डार्क और सबसे प्रीमियम दिखता है। स्टैंडर्ड मॉडल में 8000mAh और टॉप मॉडल में 10,000mAh बैटरी मिलेगी। चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर…

OPPO A7 Pro Max
OPPO A7 Pro Max की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। यह 7 सालों के बाद भी कम से कम 80 फीसदी कैपेसिटी बनाए रख सकती है।
OPPO A7 Pro Max

इस फोन में 8,000mAh की तगड़ी बैटरी

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में ओप्पो का कहना है कि लगभग सात सालों के नॉर्मल यूज के बाद भी कम से कम 80 फीसदी कैपेसिटी बनाए रख सकती है। यह हाई-प्रेशर वाले पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए IP69K रेटिंग के साथ आएगा, जिसमें एक सिंगल सेल डिजाइन है, साथ ही इसमें एक तगड़ा 'डायमंड आर्किटेक्चर' भी है जो इसे गिरने पर सुरक्षित रखने के लिए मजबूत कोनों और प्रमुख भागों के आसपास कुशनिंग का उपयोग करता है।

OPPO A7 Pro Max

OLED डिस्प्ले और तेजतर्रार प्रोसेसर भी

अफवाहों के अनुसार, इसमें AI एंटी-फ्रॉड टूल, 6.57-इंच का 1080p रिजॉल्यूशन वाला बड़ा OLED डिस्प्ले और Android 16 पर बेस्ड कलरओएस 16 होगा। परफॉर्मेंस के लिए, इसमें क्वालकॉम की 4nm प्रोसेस पर बनी स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिप का इस्तेमाल होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए A7 Pro Max से नीचे की कैटेगरी का होगा।

टॉप मॉडल में 10,000mAh की बड़ी बैटरी

जानकारी के लिए बता दें कि हाई-एंड मॉडल 8.57 एमएम मोटा है और इसका वजन लगभग 224 ग्राम है। इसमें 6.78-इंच का 1.5K 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाला बड़ा OLED फ्लैट डिस्प्ले, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा, 50 मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा और साथ में 2 मेगापिक्सेल का सेकेंडरी लेंस है। फोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिप, 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।

A7 Pro के साथ ओप्पो अपनी किफायती A-सीरीज में भी लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और मजबूती पर अपना फोकस बनाए हुए है। अगर आप अच्छी बैटरी लाइफ, ठीक-ठाक सुरक्षा और रंग-बिरंगे, आकर्षक डिजाइन वाला फोन चाहते हैं, तो 11 सितंबर की तारीख पर नजर रखें।

आप Amazon पर मिल रहे इन स्मार्टफोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
HT Tech Power List Awards 2026
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़देखते ही जाओगे फैन, तीन खूबसूरत कलर्स में आ रहा 8000mAh बैटरी वाला फोन