Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo a6x tipped to come with segment biggest 6500mah battery details leak
सस्ते फोन में सबसे बड़ी बैटरी, भारत में तहलका मचाएगा Oppo A6x, यह होगा खास

सस्ते फोन में सबसे बड़ी बैटरी, भारत में तहलका मचाएगा Oppo A6x, यह होगा खास

संक्षेप:

Oppo A6x Details leak: खबर है कि ओप्पो नए ए-सीरीज स्मार्टफोन बना रहा है, जिसमें Oppo A6 4G और Oppo A6x शामिल हैं। कथित ओप्पो A6x के स्पेसिफिकेशन्स अब एक टिप्स्टर ने लीक कर दिए हैं। इसमें सेगमेंट की सबसे बड़ी 6500mAh बैटरी मिलेगी।

Nov 25, 2025 11:41 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Oppo A6x Details leak: ओप्पो के नए फोन भारतीय बाजार में एंट्री करने के तैयारी में हैं। खबर है कि ओप्पो नए ए-सीरीज स्मार्टफोन बना रहा है, जिसमें Oppo A6 4G और Oppo A6x शामिल हैं। कथित ओप्पो A6x के स्पेसिफिकेशन्स अब एक टिप्स्टर ने लीक कर दिए हैं। कहा जा रहा है कि इसमें 6.75-इंच 120 हर्ट्ज एलसीडी स्क्रीन होगी। फोन में डाइमेंसिटी 6500 चिपसेट हो सकता है और यह एंड्रॉयड 15 पर चलेगा। ओप्पो A6x में 13-मेगापिक्सेल का डुअल रियर कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है। फोन की मोटाई 8.58mm और वजन 212 ग्राम हो सकता है।

Oppo A6x के स्पेसिफिकेशन्स लीक

टिप्स्टर अभिषेक यादव के एक्स पोस्ट के मुताबिक, Oppo A6x में 6.75-इंच की एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन होगी जिसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। कैमरे की बात करें तो, इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप होने की अफवाह है, जिसमें 13-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी VGA सेंसर होगा। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 5-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा हो सकता है।

oppo a6x tipped to come with segment biggest 6500mah battery
ये भी पढ़ें:75% तक सस्ते हुए 55 इंच वाले ये स्मार्ट टीवी, लिस्ट में सोनी और सैमसंग भी

Oppo A6x में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट होने की अफवाह है, जो Oppo A5x में भी है। हालांकि इसके रैम और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में अभी पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा।

डाइमेंशन की बात करें तो, फोन की मोटाई 8.58 एमएम और वजन लगभग 212 ग्राम हो सकता है। उम्मीद है कि ओप्पो, ड्यूरेबिलिटी के लिए Oppo A6x पर IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस रेटिंग देगा। फोन में 6500mAh की बैटरी हो सकती है जो 45W पर वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

Oppo A6x को भारत में Oppo A5x के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद है, जिसे इस साल मई में 4GB+128GB वेरिएंट के लिए 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। यह दो कलर ऑप्शन – मिडनाइट ब्लू और लेजर व्हाइट में मिलता है। कंपनी के मुताबिक, Oppo A5x 5G अपने पिछले वर्जन के मुकाबले 160 परसेंट ज्यादा इम्पैक्ट रेजिस्टेंस वाले फ्लैगशिप-ग्रेड रीइन्फोर्स्ड ग्लास के साथ आता है।

खास बात यह है कि Oppo A6x को हाल ही में मलेशिया के SIRIM डेटाबेस पर मॉडल नंबर CPH2819 के साथ देखा गया था। इस लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन जल्द ही एशियाई मार्केट में लॉन्च होगा।

टिप्स्टर अभिषेक यादव का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।