
7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला धांसू 4G फोन, पानी के अंदर भी काम करेगा, यह है खास
OPPO ने हाल ही में Oppo A6 4G लॉन्च किया था और अब कंपनी ने Oppo A6s 4G के साथ इस लाइनअप में एक और वेरिएंट जोड़ा है। हालांकि दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन चार्जिंग के मामले में एक बड़ा अंतर है। तो चलिए जानते हैं ओप्पो के नए A6s 4G में क्या खास मिलता है और कितनी है इसकी कीमत....
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OPPO ने हाल ही में Oppo A6 4G लॉन्च किया था और अब कंपनी ने Oppo A6s 4G के साथ इस लाइनअप में एक और वेरिएंट जोड़ा है। हालांकि दोनों फोन काफी हद तक एक जैसे हैं, लेकिन चार्जिंग के मामले में एक बड़ा अंतर है। Oppo A6 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जबकि नया Oppo A6s इससे भी तेज 80W वायर्ड चार्जिंग के साथ आता है। Oppo A6 की तरह, A6s में भी 5W की रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। फोन पानी के अंदर भी फोटोग्राफी करने में सक्षम है। तो चलिए जानते हैं ओप्पो के नए A6s 4G में क्या खास मिलता है और कितनी है इसकी कीमत....
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Oppo A6s 4G की खासियत
दआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें 6.75 इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट है। यह पैनल 800 निट्स तक की नॉर्मल ब्राइटनेस देता है और हाई ब्राइटनेस मोड में 1,125 निट्स तक पहुंच जाता है।
इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 4G प्रोसेसर है, जिसके साथ 8GB LPDDR4X रैम और 128GB/256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। यह एक्सटर्नल स्टोरेज एक्सपेंशन और USB OTG को भी सपोर्ट करता है। यह फोन कलरओएस 15 पर चलता है, जिसे ओप्पो के ट्रिनिटी इंजन और ल्यूमिनस रेंडरिंग इंजन से बेहतर बनाया गया है, जिससे यूआई परफॉर्मेंस स्मूथ होता है, रिस्पॉन्सिवनेस बेहतर होती है और सिस्टम लंबे समय तक स्टेबल रहता है।

फोन में दमदार कैमरा और बैटरी भी
फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा (f/1.8, AF सपोर्टेड) है, जिसके साथ 2 मेगापिक्सेल का मोनोक्रोम सेकेंडरी सेंसर (f/2.4) दिया गया है। सामने की तरफ, इसमें 16 मेगापिक्सेल का सेंसर (f/2.4) है जो पोर्ट्रेट, नाइट, डुअल-व्यू वीडियो, टाइम-लैप्स, स्क्रीन फिल लाइट और रीटच मोड को सपोर्ट करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इस स्मार्टफोन में 7,000mAh (टिपिकल) बैटरी है और यह 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें रिवर्स वायर्ड चार्जिंग (5W मैक्स) सपोर्ट भी मिलती है, जिससे यूजर्स जरूरत पड़ने पर दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं।
पानी और धूल से फोन सुरक्षित
ओप्पो A6s फोन IP69-रेटेड वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस के साथ आता है और इसमें स्प्रे वॉटर रिमूवल फीचर है जो माइक्रो-वाइब्रेशन का इस्तेमाल करके स्पीकर और पोर्ट से पानी और धूल को बाहर निकालता है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इसमें 3900mm² वेपर चैंबर वाला सुपरकूल वीसी कूलिंग सिस्टम है।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन में डुअल नैनो-सिम सपोर्ट, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी (क्षेत्र के हिसाब से) और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में मिलने वाले अन्य खास फीचर्स में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, ई-कंपास और GNSS पोजिशनिंग सपोर्ट जैसे सेंसर भी हैं।
कलर ऑप्शन और कीमत
Oppo A6s 4G कैपुचीनो ब्राउन और आइस व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने फिलहाल कीमत और उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है। यह डिवाइस फिलहाल ओप्पो की ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्लोबल मार्केट के लिए अन्य A6 सीरीज के स्मार्टफोन के साथ लिस्टेड है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Olive Green









