Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo a6l featuring 7000mah 32mp selfie camera and ip 68 69 waterproofing rating launched
7000mAh की बैटरी वाला नया फोन की धमाकेदार एंट्री, सेल्फी कैमरा 32MP का, वॉटरप्रूफ डिजाइन भी

7000mAh की बैटरी वाला नया फोन की धमाकेदार एंट्री, सेल्फी कैमरा 32MP का, वॉटरप्रूफ डिजाइन भी

संक्षेप:

ओप्पो A6L की मार्केट में एंट्री हो गई है। यह डिवाइस IP69 ग्रेड वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। फोन की बैटरी 7000mAh की है। इसमें कंपनी 32 मेगापिक्सल का सेल्फा कैमरा दे रही है। फोन 12जीबी रैम से लैस है और इसका प्रोसेसर भी तगड़ा है।

Dec 09, 2025 11:38 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओप्पो ने अपनी A6 सीरीज के वए फोन को लॉन्च किया है। इस फोन का नाम Oppo A6L है। ओप्पो का यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यह डिवाइस IP69 ग्रेड वॉटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। फोन का प्रोसेसर भी पावरफुल है। साथ ही कंपनी इस डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दे रही है। ओप्पो के इस फोन की एंट्री चीन में हुई है। 12जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत चीन में 1799 युआन (करीब 22900 रुपये) है। फोन तीन कलर ऑप्शन- मैग्नोलिया वाइट, बिगोनिया पिंक और ओशन ब्लू में लॉन्च हुआ है। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस फोन में 6.8 इंच का OLED फ्लैट डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1600 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इसमें क्रिस्टल शील्ड ग्लास ऑफर कर रही है। यह फोन 12जीबी LPDD4X रैम और 256जीबी के UFS 3.1 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 ऑफर कर रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं।

Photo: Gizmochina

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस शामिस है। फोन में ऑफर किया जा रहा मेन कैमरा OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन फीचर के साथ आता है। सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन में दी गई बैटरी 7000mAh की है, जो 80 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:ऐपल की वॉर्निंग से बढ़ी यूजर्स की टेंशन, कहा- मत यूज करें गूगल के ये प्रोडक्ट

फोन मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के साथ आता है और यह IP68/69 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग भी ऑफर करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। बताते चलें कि यह फोन Oppo K13s और A6 GT/Max का रीब्रैंडेड वर्जन है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।