कर लें तैयारी: 7000mAh बैटरी, महंगे फोन जैसे लुक के साथ आ रहा Oppo का 15000 रुपए से कम का पावरफुल फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OPPO जल्द भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OPPO A6c लॉन्च कर सकता है। यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और प्रीमियम डिजाइन के साथ 15,000 रुपये से कम कीमत में आ सकता है। जानें OPPO A6c की वैरिएंट वाइज संभावित कीमत

कर लें तैयारी: 7000mAh बैटरी, महंगे फोन जैसे लुक के साथ आ रहा Oppo का 15000 रुपए से कम का पावरफुल फोन

OPPO जल्द ही भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OPPO A6c लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन इसी साल अप्रैल में कुछ ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च हुआ था। OPPO की A-सीरीज का यह नया फोन खासतौर पर बजट यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी इसे OPPO A6x, A6 और A6s जैसे फोन्स के साथ मार्केट में उतार सकती है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी बताई जा रही है। साथ ही इसका डिजाइन भी काफी स्टाइलिश हो सकता है, जिससे यह बजट सेगमेंट में अलग नजर आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO A6c की भारत में कीमत 15 हजार रुपये से कम हो सकती है और इसे इसी हफ्ते या अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है।

OPPO A6c की संभावित कीमत और उपलब्धता

91मोबाइल की रिपोर्ट के अनुसार OPPO A6c का बेस वेरिएंट 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आ सकता है, जिसकी कीमत करीब 13,999 रुपये हो सकती है। वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च हो सकता है, जिसकी कीमत लगभग 16,999 रुपये बताई जा रही है। हाल के समय में स्मार्टफोन इंडस्ट्री में कीमतें बढ़ने के कारण इस फोन में 6GB RAM वेरिएंट देखने को नहीं मिल सकता। फिलहाल लॉन्च डेट की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह फोन जल्द ही ऑफलाइन स्टोर्स में सेल के लिए उपलब्ध हो सकता है। माना जा रहा है कि OPPO इस फोन को खासतौर पर ऑफलाइन मार्केट के लिए लॉन्च कर सकती है।

OPPO A6c के फीचर्स (संभावित)

क्योंकि OPPO A6c पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि भारत में भी यही फीचर्स देखने को मिलेंगे। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में करीब 2 दिन तक चल सकती है। यही इसकी सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है। हालांकि फोन में सिर्फ 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो इतनी बड़ी बैटरी के हिसाब से थोड़ा धीमा माना जा रहा है।

OPPO A6c में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल होगा। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की ब्राइटनेस मिल सकती है, जिससे स्क्रीन स्मूद और चमकदार दिखाई देगी।

फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो 30fps पर 1080P वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। कैमरा सेटअप बेसिक यूजर्स के लिए रखा गया है, यानी यह फोन सामान्य फोटोग्राफी के लिए ठीक माना जा सकता है।

फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो एंट्री-लेवल स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसका मतलब है कि यह फोन रोजमर्रा के काम जैसे सोशल मीडिया, कॉलिंग, वीडियो देखने और हल्की-फुल्की मल्टीटास्किंग के लिए ठीक रहेगा। हालांकि हैवी गेमिंग या ज्यादा हाई परफॉर्मेंस वाले कामों के लिए यह फोन खास नहीं माना जाएगा।

ग्लोबल मार्केट में यह फोन Feather White, Stone Brown और Feather Purple कलर में लॉन्च हुआ है। भारत में इसके Feather White और Stone Brown कलर आने की उम्मीद है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।