Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OPPO A6 Pro launched in india with IP69 rating military grade body, 7000mAh battery 50MP camera price 21999 rupees
IP69 रेटिंग, रफ-टफ बॉडी, 7000mAh बैटरी के साथ गर्दा उड़ाने आया Oppo का नया फोन, ₹21999 है कीमत

IP69 रेटिंग, रफ-टफ बॉडी, 7000mAh बैटरी के साथ गर्दा उड़ाने आया Oppo का नया फोन, ₹21999 है कीमत

संक्षेप:

OPPO ने मिड-रेंज में अपना एक नया A6 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह फोन 7000mAh की दमदार बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा, AMOLED डिस्प्ले से लैस हैं। जानिए कीमत और फीचर्स।

Jan 05, 2026 02:42 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OPPO A6 Pro 5G Launched in India: OPPO ने स्मार्टफोन बाज़ार में OPPO A6 Pro 5G को पेश कर के बड़ा धमाका किया है। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, दमदार कैमरा मिड-रेंज सेगमेंट में चाहते हैं। OPPO A6 Pro 5G में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो लंबे समय तक बैकअप देती है और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ चार्जिंग समय को काफ़ी कम कर देती है। कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें 50MP का मुख्य सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ शानदार फ़ोटोग्राफ़ी का अनुभव मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिससे सेल्फी और वीडियो क्वालिटी दोनों अच्छे होते हैं।

OPPO A6 Pro 5G की कीमत, कलर वैरिएंट और उपलब्धता

OPPO A6 Pro 5G कैपुचीनो ब्राउन और ऑरोरा गोल्ड रंगों में उपलब्ध है और इसके 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह फोन आज से Amazon, Flipkart, OPPO Store और मुख्य रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:कल होगा धमाका 108MP और 200MP कैमरा के साथ आ रहे Redmi Note 15 & Realme 16 Pro

OPPO A6 Pro 5G में हैं 5 दमदार फीचर्स

1. 7000mAh बैटरी + 80W फास्ट चार्जिंग: OPPO A6 Pro 5G की सबसे बड़ी खूबी है इसकी भारी 7000mAh बैटरी है। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है।

2. 6.57-इंच AMOLED 120Hz डिस्प्ले: फोन में शानदार AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

OPPO A6 Pro 5G में कैमरा और कूलिंग सिस्टम भी है जबरदस्त

इसका मतलब है कि स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग सभी का अनुभव बहुत स्मूद और रेस्पॉन्सिव होता है। 6.57-इंच का डिस्प्ले Full HD+ रिज़ॉल्यूशन के साथ कंटेंट को क्रिस्प और क्लियर बनाता है।

3. 50MP रियर कैमरा + 16MP फ्रंट कैमरा: कैमरा की बात करें तो OPPO फोन में 50MP का मुख्य रियर कैमरा है जो डिटेल्ड और कलर-रिच फ़ोटोज कैप्चर करने में सक्षम है। साथ ही 2MP डेप्थ सेंसर गहराई वाली फोटो लेने में मदद देता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

4. प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: OPPO A6 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर लगा है, जो रोजमर्रा के काम और मल्टीटास्किंग को काफी सहज बनाता है। इसमें LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है, जिससे ऐप्स तेज़ी से खुलते हैं और फ़ाइल ट्रांसफर भी जल्दी होता है।

5. ड्यूरेबिलिटी और रेटिंग: फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल, पानी में सुरक्षित रखती है। OPPO A6 Pro 5G Android आधारित ColorOS पर चलता है। ColorOS यूजर-फ्रेंडली इंटरफ़ेस है, नेविगेशन, AI और प्रोएक्टिव फीचर्स के साथ आता है।

ये भी पढ़ें:₹15,000 से कम में आया Netflix वाला प्रोजेक्टर, दीवार को बना देगा सिनेमा हॉल
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।