Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oppo a5m 5g launched with 6000 mah battery 32mp camera and more
ओप्पो ने चुपके से लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगी 12GB तक रैम, यह है खास

ओप्पो ने चुपके से लॉन्च किया 6000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगी 12GB तक रैम, यह है खास

संक्षेप:

OPPO A5m 5G launched: ओप्पो तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। ओप्पो ने चुपचाप अपने घरेलू बाजार यानी चीन में अपना Oppo A5m 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वैसे, इस डिवाइस का नाम नया है, लेकिन यह चीन में लॉन्च किए गए Oppo A5x 5G डिवाइस की हूबहू कॉपी है।

Jan 01, 2026 11:45 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OPPO A5m 5G launched: ओप्पो तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। ओप्पो ने चुपचाप अपने घरेलू बाजार यानी चीन में अपना Oppo A5m 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। वैसे, इस डिवाइस का नाम नया है, लेकिन यह चीन में लॉन्च किए गए Oppo A5x 5G डिवाइस की हूबहू कॉपी है। दोनों स्मार्टफोन एक ही मॉडल नंबर, PKW110 के साथ आते हैं। फोन 6000mAh बैटरी से लैस है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर...

Oppo A5m 5G के बेसिक स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.67-इंच का एलसीडी डिस्प्ले है जो एचडी प्लस स्क्रीन रिजॉल्यूशन, 264 पीपीआई स्क्रीन डेंसिटी, 1000 निट्स ग्लोबल पीक ब्राइटनेस, 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज तक टच सैंपलिंग रेट और 16.7 मिलियन कलर्स के साथ आता है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट से लैस है, जिसे LPDDR4x रैम और यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन कलरओएस 15.0 पर चलता है।

ये भी पढ़ें:2026 में सबसे पहले आ रहे रियलमी, पोको और रेडमी के ये धांसू फोन, देखें खासियत
oppo a5m 5g launched

फोटोग्राफी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का मेन वाइड-एंगल रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सेल कैमरा है। स्मार्टफोन में 6000mAh की बैटरी है और यह 45W सुपरवूक फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 165.71×76.24×7.99 एमएम है और इसका वजन 194 ग्राम है।

फोन में मिलने वाले अन्य फीचर्स में साइड फिंगरप्रिंट रिकग्निशन, फेशियल रिकग्निशन, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, A-GPS असिस्टेड पोजिशनिंग, वाई-फाई पोजिशनिंग, सेलुलर नेटवर्क पोजिशनिंग, बाइदौ, जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, क्यूजेडएसएस, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, IP65 रेटिंग, 360-डिग्री ड्रॉप-रेसिस्टेंट, अल्ट्रा-डैम्प डायमंड आर्किटेक्चर, 300% एक्स्ट्रा लाउड वॉल्यूम वाला नई जेनरेशन का हाई स्पीकर, डीपसीक फुल-पावर्ड असिस्टेंट, आउटडोर मोड, ग्लव मोड, गीले/तैलीय हाथों से टच कंट्रोल और AI इमेज असिस्टेंट शामिल हैं।

Oppo A5m 5G के कलर्स और वेरिएंट

यह डिवाइस बेसाल्ट ब्लैक, क्रिस्टल पिंक और डायमंड व्हाइट कलर में आता है। ओप्पो ने रैम और स्टोरेज के हिसाब से इस फोन को तीन वेरिएंट - 8+128GB, 8+256GB और 12+256GB में लॉन्च किया है। ओप्पो चाइना वेबसाइट पर अभी तक कीमत की जानकारी नहीं दी गई है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।