Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Oppo 16GB RAM four 50MP DSLR camera OPPO Find X8 Pro now get cheaper 15000 rupees from original price best deal
पूरे ₹15000 सस्ता हुआ Oppo का 16GB रैम, DSLR जैसे चार 50MP कैमरे, फास्ट चार्जिंग वाला वाटरप्रूफ फोन

पूरे ₹15000 सस्ता हुआ Oppo का 16GB रैम, DSLR जैसे चार 50MP कैमरे, फास्ट चार्जिंग वाला वाटरप्रूफ फोन

संक्षेप: OPPO Find X9 Pro के लॉन्च से पहले पूरे 15,000 रुपए सस्ता हुआ 16GB RAM, चार 50MP कैमरे वाला जबरदस्त फोन। जानें फ्लिपकार्ट की इस बेस्ट डील की डिटेल्स:

Mon, 10 Nov 2025 04:28 PMHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OPPO Find X8 Pro at Best Discount: ओप्पो जल्द ही भारत में अपनी मोस्ट-एवेटेड Find X9 सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। नए लाइनअप के बाज़ार में आने से पहले, OPPO Find X8 Pro की कीमत में फ्लिपकार्ट पर बड़ी कटौती की गई है। यह कदम उन लोगों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो बिना ज़्यादा खर्च किए एक प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस खरीदना चाहते हैं। Find X8 Pro अपनी कैमरा, मजबूत बैटरी लाइफ और स्टाइलिश डिज़ाइन के लिए बेहद पॉपुलर है। ध्यान रखें कि इस तरह के ऑफर ज़्यादा समय तक नहीं चलते, इसलिए अगर आप एक अच्छा फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं तो जल्दी करना बेहतर है। आइए, ऑफर की जानकारी पर एक नज़र डालते हैं।

OPPO Find X8 Pro पर गदर की छूट

OPPO Find X8 Pro के बेस 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरिएंट को 99,999 रुपए में भारत में लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी Find X9 Pro के लॉन्च से पहले यह फोन 84,999 रुपए में बेचा जा रहा है। यानी की आपको पूरे 15,000 रुपए की छूट मिल जाएगी।

इसके साथ-साथ बैंक और एक्सचेंज ऑफर्स के जरिए अतिरिक्त छूट का दावा भी किया गया है, जिससे ओरिजिनल प्राइस और कम हो सकता है। आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड के जरिये 3000 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

OPPO Find X8 Pro की खासियतें

OPPO Find X8 Pro एक प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है जो शानदार डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आता है। इसमें 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और QHD+ रेज़ॉल्यूशन के साथ बेहद स्मूद और क्रिस्प विजुअल्स प्रदान करता है। फोन में MediaTek Dimensity 9400 चिपसेट दिया गया है, जो 4nm तकनीक पर आधारित है और गेमिंग, मल्टीटास्किंग व हाई-परफॉर्मेंस टास्क्स को आसानी से संभालता है।

कैमरा सेटअप इस फोन की सबसे बड़ी ताकत है इसमें 50MP का मुख्य Sony सेंसर, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस, 50MP टेलीफोटो कैमरा और एक उन्नत AI कैमरा शामिल है। फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। फोन में 5,910mAh की बड़ी बैटरी है जो 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

यह डिवाइस Android 15 आधारित ColorOS 14 पर चलता है और IP68/69 रेटिंग के साथ वॉटर व डस्ट रेसिस्टेंट है। इसके अलावा UFS 4.0 स्टोरेज, LPDDR5X RAM और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी प्रीमियम खूबियां इसे टॉप-टियर फ्लैगशिप बनाती हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।