OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Work, अब AI खुद तैयार करेगा रिपोर्ट, प्रेजेंटेशन और वेबसाइट
OpenAI ने ChatGPT Work लॉन्च किया है, जो रिपोर्ट, प्रेजेंटेशन, स्प्रेडशीट और वेबसाइट जैसे ऑफिस के कई काम AI की मदद से ऑटोमेट कर सकता है। इस नए प्लेटफॉर्म के साथ एंटरप्राइज AI बाजार में OpenAI और Anthropic के बीच कॉम्पिटीशन और तेज हो सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में कॉम्पिटीशन लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच OpenAI ने ChatGPT Work नाम से नया AI वर्कस्पेस लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म सिर्फ सवालों के जवाब देने वाला चैटबॉट नहीं है, बल्कि ऑफिस में होने वाले कई कामों को ऑटोमेट करने के लिए तैयार किया गया है। इस लॉन्च के साथ OpenAI ने एंटरप्राइज AI मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने की कोशिश की है, जहां उसका मुकाबला Anthropic जैसी कंपनियों से है।
ChatGPT Work को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यूजर सामान्य भाषा में निर्देश दे और AI पूरे वर्कफ्लो को संभाल ले। इसके जरिए रिपोर्ट तैयार करना, प्रेजेंटेशन बनाना, स्प्रेडशीट तैयार करना, वेबसाइट का ड्राफ्ट बनाना, कोड लिखना और डाटा का एनालिसिस करना जैसे कई काम किए जा सकते हैं। AI अलग-अलग सोर्सेज से जानकारी इकट्ठा करके उसे एक बेहतरीन आउटपुट में भी बदल सकता है।
OpenAI ने ChatGPT Work में ChatGPT और Codex जैसी टेक्नोलॉजी को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ा है। इससे सॉफ्टवेयर डिवलपमेंट से जुड़े कामों के अलावा सामान्य ऑफिस प्रोडक्टिविटी भी बेहतर हो सकती है। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद कर्मचारियों का समय बचाना और रिपीच किए जाने वाले कामों को AI की मदद से आसान बनाना है।
कई बिजनेस ऐप्स के साथ करेगा काम
ChatGPT Work की सबसे बड़ी खासियत इसका अलग-अलग बिजनेस टूल्स के साथ इंटीग्रेशन है। यह Slack, Microsoft Teams, Google Drive, SharePoint, ईमेल, कैलेंडर, CRM प्लेटफॉर्म और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टूल्स से जुड़ सकता है। इससे AI अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी को एक साथ जोड़कर रिपोर्ट, डॉक्यूमेंट या अन्य जरूरी फाइल्स तैयार कर सकता है। इससे कई ऐप्स के बीच बार-बार स्विच करने की जरूरत कम होगी।
GPT-5.6 मॉडल से मिली ताकत
OpenAI ने ChatGPT Work को अपने नए फ्लैगशिप AI मॉडल GPT-5.6 पर तैयार किया है। कंपनी के मुताबिक यह मॉडल पहले की तुलना में ज्यादा तेज, बेहतर परफॉर्म करने वाला और कम लागत वाला है। यही वजह है कि इसे खास तौर से एंटरप्राइज यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। शुरू दौर में यह Pro, Enterprise और Edu यूजर्स के लिए रिलीज किया गया है। आने वाले समय में इसे Plus और Business यूजर्स तक भी पहुंचाया जाएगा।
Anthropic से क्यों बढ़ेगी टक्कर?
OpenAI ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब Anthropic भी अपने AI एजेंट्स को तेजी से बेहतर बना रहा है। Anthropic का Claude पहले से ही ईमेल पढ़ने, Slack से जानकारी जुटाने, कैलेंडर मैनेज करने और लंबे समय तक ऑटोमेटेड टास्क पूरे करने जैसे फीचर्स देता है। ऐसे में ChatGPT Work के लॉन्च से एंटरप्राइज AI मार्केट में दोनों कंपनियों के बीच कॉम्पिटीशन और तेज होने की उम्मीद है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


