ChatGPT में बड़ा अपग्रेड: अब AI खुद सोचकर बनाएगा असली जैसी फोटो, मिनटों में बना सकेंगे पोस्टर, एड, डिजाइन
OpenAI ने ChatGPT Images 2.0 लॉन्च किया है, अब AI खुद सोचकर इमेज बनाएगा, हिंदी समेत कई भाषाओं में टेक्स्ट सपोर्ट मिलेगा और रिजल्ट पहले से ज्यादा रियल होगा।

OpenAI ने ChatGPT Images 2.0 लॉन्च कर दिया है जो पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा स्मार्ट और एडवांस है। यह नया इमेज जनरेशन मॉडल सिर्फ फोटो बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अब यह “सोचकर” यानी reasoning के साथ काम करता है। इस नए वर्जन में मल्टीलैंग्वेज टेक्स्ट सपोर्ट, बेहतर टेक्स्ट रेंडरिंग और हाई प्रिसिजन जैसे कई बड़े सुधार किए गए हैं। यानी अब आप हिंदी, इंग्लिश या दूसरी भाषाओं में भी इमेज के अंदर टेक्स्ट सही तरीके से जनरेट कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ChatGPT Images 2.0 अब ज्यादा जटिल इमेज रिक्वेस्ट को भी आसानी से समझकर प्रोफेशनल क्वालिटी के डिजाइन बना सकता है।
यानी कि ChatGPT Images 2.0 OpenAI का नया और एडवांस इमेज जनरेशन मॉडल है। यह पहले के वर्जन की तुलना में ज्यादा सटीक और स्मार्ट तरीके से इमेज बनाता है। इसका मकसद सिर्फ सुंदर तस्वीरें बनाना नहीं है, बल्कि ऐसी इमेज तैयार करना है जो सीधे इस्तेमाल की जा सके, जैसे पोस्टर, एड, प्रेजेंटेशन या सोशल मीडिया ग्राफिक्स।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


