बड़ी खबर! भारत में दो नए ऑफिस खोलेगा OpenAI, मुंबई और बेंगलुरु से होगी शुरुआत

Feb 20, 2026 05:29 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

OpenAI 2026 में मुंबई और बेंगलुरु में नए ऑफिस खोलकर भारत में अपनी मौजूदगी बढ़ाने जा रहा है। कंपनी ने Tata Group के साथ डाटा सेंटर और ChatGPT Enterprise को लेकर पार्टनरशिप भी की है।

बड़ी खबर! भारत में दो नए ऑफिस खोलेगा OpenAI, मुंबई और बेंगलुरु से होगी शुरुआत

भारत के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्पेस यानी AI के क्षेत्र में एक बड़ी खबर आई है। OpenAI ने ऐलान किया है कि वह 2026 में मुंबई और बेंगलुरु में अपने नए ऑफिस खोलेगा। यह घोषणा दिल्ली में हुए India AI Impact Summit 2026 के दौरान की गई। इसी मंच पर कंपनी ने ‘OpenAI for India’ नाम से शुरू की गई एक नई पहल की भी जानकारी दी।

फिलहाल भारत में OpenAI के ऑपरेशंस नई दिल्ली से संभाले जाते हैं, लेकिन कंपनी का कहना है कि भारत उसके लिए बहुत बड़ा और बड़ा मार्केट बन चुका है। हर हफ्ते 10 करोड़ से ज्यादा लोग भारत में ChatGPT का इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में मुंबई और बेंगलुरु में ऑफिस खोलने से कंपनी को अलग-अलग शहरों में मौजूद स्टार्टअप, बड़ी कंपनियों, डेवलपर्स और कॉलेजेस के साथ सीधे काम करने में आसानी होगी।

AI Impact Summit में हुईं महत्वपूर्ण घोषणाएं

समिट में OpenAI के CEO Sam Altman ने कहा कि भारत AI को तेजी से अपना रहा है। उन्होंने बताया कि कंपनी का मकसद भारत में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और पार्टनरशिप बनाना है, ताकि यहां AI से जुड़ी नई टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशंस तेजी से आगे बढ़ सकें। हालांकि कंपनी ने अभी यह साफ नहीं किया है कि 2026 में किस महीने तक ये ऑफिस शुरू होंगे या कितनी जॉब्स क्रिएट की जाएंगी। इतना जरूर तय है कि OpenAI भारत में लंबे समय तक काम करने की योजना बना रहा है।

OpenAI की Tata Group के साथ पार्टनरशिप

आयोजन में OpenAI ने Tata Group के साथ पार्टनरशिप की भी घोषणा की। इस समझौते के साथ भारत में AI के लिए तैयार डाटा सेंटर बनाए जाएंगे। OpenAI, Tata Consultancy Services यानी TCS के HyperVault डाटा सेंटर का पहला कस्टमर बनेगा। शुरुआत 100 मेगावाट क्षमता से होगी और आगे चलकर इसकी क्षमता को 1 गीगावाट तक बढ़ाया जा सकता है।

पार्टनरशिप का फायदा यह होगा कि OpenAI के मॉडल भारत में ही सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इससे डाटा देश के अंदर ही रहेगा और नियमों का पालन करना आसान होगा। Tata Group आने वाले सालों में अपने कर्मचारियों के लिए ChatGPT Enterprise का इस्तेमाल भी शुरू करेगा। सबसे पहले TCS के कर्मचारी इसका इस्तेमाल करेंगे। साथ ही, TCS सॉफ्टवेयर बनाने के काम में OpenAI के Codex टूल्स का यूज करेगा।

OpenAI ने एजुकेशन के सेक्टर में भी कदम बढ़ाया है। कंपनी अपने सर्टिफिकेशन प्रोग्राम भारत में शुरू करेगी। TCS, अमेरिका के बाहर ऐसा करने वाला पहला ग्रुप होगा। इसके अलावा Indian Institute of Management Ahmedabad और All India Institute of Medical Sciences जैसे बड़े संस्थानों के साथ भी पार्टनरशिप की गई है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।