Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Turbo Phone Tipped to Launch Next Month With Massive 9000mAh Battery
OnePlus ला रहा है 9000mAh बैटरी वाला फोन, अगले महीने आ सकती है नई सीरीज

OnePlus ला रहा है 9000mAh बैटरी वाला फोन, अगले महीने आ सकती है नई सीरीज

संक्षेप:

OnePlus Turbo सीरीज का पहला स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च हो सकता है, जिसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी और परफॉर्मेंस-फोकस्ड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में बताते हैं। 

Dec 19, 2025 04:41 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टेक कंपनी OnePlus अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि वह एक नई सीरीज पर काम कर रही है, जिसे OnePlus Turbo कहा जाएगा। अब लीक्स से संकेत मिल रहे हैं कि इस सीरीज का पहला स्मार्टफोन अगले महीने ही लॉन्च हो सकता है। खास बात यह है कि यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है, जो कैमरा या डिजाइन से ज्यादा परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं।

टिप्स्टर Digital Chat Station के मुताबिक, आने वाले OnePlus Turbo फोन की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी बैटरी हो सकती है। लीक में दावा किया गया है कि इस डिवाइस में करीब 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो Oppo-OnePlus इकोसिस्टम में अब तक की सबसे ज्यादा कैपेसिटी मानी जा रही है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फोन में ड्यूल-सेल बैटरी डिजाइन देखने को मिल सकता है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग एफिशिएंसी और थर्मल मैनेजमेंट बेहतर रह सकता है।

कंपनी बदल रही है अपनी स्ट्रेटजी

अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह OnePlus की स्ट्रेटजी में एक बड़ा बदलाव होगा। अब तक परफॉर्मेंस-फोकस्ड स्मार्टफोन्स में बैलेंस बनाए रखने की कोशिश की जाती रही है, लेकिन इतनी बड़ी बैटरी आमतौर पर देखने को नहीं मिलती। टिप्स्टर का मानना है कि OnePlus इस Turbo सीरीज में 8-सीरीज जैसे पावरफुल प्रोसेसर, 9-सीरीज की बड़ी बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन पेश कर सकता है।

मिल सकता है ये पावरफुल प्रोसेसर

प्रोसेसर को लेकर फिलहाल स्थिति साफ नहीं है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि OnePlus Turbo फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट मिल सकता है। वहीं, अन्य लीक्स इशारा कर रहे हैं कि सीरीज का कोई एक मॉडल, जिसे इंटरनली OnePlus Ace 6 Turbo कहा जा रहा है, MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर के साथ आ सकता है। अगर Dimensity चिपसेट वाला वेरिएंट आता है, तो यह फोन फ्लैगशिप से थोड़ा नीचे, यानी अपर मिड-रेंज सेगमेंट में अपनी जगह बना सकता है।

हालांकि, इस स्टेज पर ये सभी जानकारियां लीक्स पर आधारित हैं और OnePlus ने आधिकारिक तौर पर ना तो लॉन्च डेट कन्फर्म की है और ना ही स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। फिर भी, 9000mAh बैटरी जैसे दावे साफ संकेत देते हैं कि OnePlus Turbo सीरीज कंपनी के लिए एक एक्सपेरिमेंटल लेकिन बेहद दिलचस्प कदम हो सकती है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;