OnePlus का नया फ्लैट-स्क्रीन पावरफोन! मिल सकती है 8000-9000mAh तक बंपर बैटरी
OnePlus के एक नए फ्लैट-स्क्रीन परफॉर्मेंस स्मार्टफोन के संकेत लीक में सामने आए हैं, जिसमें 6.59 इंच 1.5K डिस्प्ले और 9000mAh तक की बड़ी बैटरी मिल सकती है। यह फोन Nord और Ace सीरीज के बीच पोजिशन हो सकता है।

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus एक बार फिर से परफॉर्मेंस-लवर्स को ध्यान में रखकर नया फोन ला सकता है। 13 जनवरी को चाइनीज प्लेटफॉर्म Weibo के टिप्स्टर DigitalChatStation की ओर से शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी एक ऐसे मिड-साइज फोन पर काम कर रही है, जो पावर और बैटरी लाइफ का जबरदस्त कॉम्बिनेशन पेश कर सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
टिप्सटर DCS ने पोस्ट में सीधे OnePlus का नाम नहीं लिया है, लेकिन Jiajia फैक्ट्री का जिक्र और स्पेसिफिकेशंस इशारा करते हैं कि यह डिवाइस OnePlus का ही हो सकता है। लीक के अनुसार, इस फोन में 6.59-इंच का 1.5K LTPS फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है। स्क्रीन के चारों तरफ बराबर बेजल्स और बड़े, राउंडेड कॉर्नर बताए गए हैं, जो OnePlus के हालिया फ्लैट-स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड को आगे बढ़ाते हैं।
परफॉर्मेंस पर फोकस्ड मिडरेंज स्मार्टफोन
स्मार्टफोन 'मिड-स्क्रीन परफॉर्मेंस फोन' के रूप में पोजिशन किया जा रहा है। यानी ना बहुत बड़ा, ना बहुत छोटा- ऐसा साइज जो लंबे समय तक इस्तेमाल में आरामदायक रहे और साथ ही हाई-परफॉर्मेंस भी दे। आज के समय में जब कई फ्लैगशिप फोन काफी बड़े और भारी हो गए हैं, OnePlus की यह कोशिश यूजेबिलिटी पर फोकस दिखाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
सबसे बड़ा हाइलाइट होगी फोन की बैटरी
लीक में दावा किया गया है कि 6.59-इंच के फॉर्म फैक्टर में 8000mAh क्लास की बैटरी आसानी से फिट की जा सकती है, जबकि 6.78-इंच जैसे बड़े फोन में बैटरी को इस स्तर तक स्केल करना मुश्किल हो जाता है। यह जानकारी पहले सामने आए OnePlus इंजीनियरिंग प्रोटोटाइप से भी मेल खाती है, जिसमें 6.78-इंच 1.5K 165Hz LTPS फ्लैट स्क्रीन और 8000mAh से शुरू होने वाली बैटरी की बात कही गई थी।
कुछ रिपोर्ट्स तो यहां तक इशारा करती हैं कि कंपनी इंटरनली 9000mAh बैटरी का टारगेट भी रख रही है। अगर यह फोन लॉन्च होता है, तो यह Nord और Ace सीरीज के बीच अपनी जगह बना सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Sierra Black







