दिवाली से पहले OnePlus का धमाका! स्मार्टफोन, टैबलेट, इयरबड्स सब सस्ते में; पूरी लिस्ट

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

टेक ब्रैंड OnePlus ने भारतीय ग्राहकों के लिए Diwali Festive Season Sale की घोषणा कर दी है। इस दौरान कंपनी के स्मार्टफोन्स से लेकर टैबलेट और इयरबड्स तक सब सस्ते में खरीदे जा सकेंगे। 

दिवाली से पहले OnePlus का धमाका! स्मार्टफोन, टैबलेट, इयरबड्स सब सस्ते में; पूरी लिस्ट

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन डील्स का पिटारा Diwali Festive Season Sale के साथ खोल दिया है। 22 सितंबर से शुरू हो रही इस सेल के दौरान कंपनी के स्मार्टफोन्स, टैबलेट और वायरलेस इयरबड्स तक सभी पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है। हम आपका काम आसान बनाने के लिए सभी डील्स की लिस्ट एकसाथ लाए हैं, जिससे आप अपने लिए बेस्ट का चुनाव कर सकें। इन डील्स का फायदा कंपनी वेबसाइट के अलावा Amazon पर और बाकी पार्टनर स्टोर्स पर मिलेगा।

इन स्मार्टफोन्स पर मिल रही बड़ी छूट

OnePlus 13

कंपनी के फ्लैगशिप फोन को 69,999 रुपये के लॉन्च प्राइस के बजाय सेल में 61,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया जाएगा। इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इफेक्टिव प्राइस 57,749 रुपये रह जाएगा।

OnePlus 13R

मिड-प्रीमियम सेगमेंट में यह फोन 42,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ था और इसे 37,999 रुपये के डिस्काउंटेड प्राइस पर लिस्ट किया जाएगा। 2,250 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस केवल 35,749 रुपये रह जाएगा।

OnePlus 13s

पावरफुल कैमरा सेटअप और प्रीमियम डिजाइन वाले इस फोन को 54,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था और सेल में यह 50,999 रुपये में मिलेगा। बैंक ऑफर्स के बाद यह फोन 47,749 रुपये में खरीदा जा सकेगा।

OnePlus Nord 5

नॉर्ड लाइनअप के इस फोन को 31,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था और अब सेल में यह 30,499 रुपये में मिलेगा। चुनिंदा बैंक कार्ड्स के साथ 2000 रुपये के डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 28,499 रुपये रह जाएगी।

OnePlus Nord CE5

प्रीमियम फिनिश वाले डिजाइन के साथ आने वाला यह फोन 24,999 रुपये कीमत पर लॉन्च हुआ था। फेस्टिव सेल में यह 23,499 रुपये में मिलेगा और बैंक ऑफर के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 21,499 रुपये रह जाएगा।

सेल में सस्ते मिलेंगे ये इयरबड्स

OnePlus Buds 4

ग्राहकों को 5,999 रुपये वाले ये इयरबड्स 4,799 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिलेंगे। इन्हें सेल में 5,299 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और बैंक ऑफर के चलते 500 रुपये छूट मिलेगी।

OnePlus Buds Pro 3

पूरे 11,999 रुपये कीमत वाले इन इयरबड्स को सेल में 8,999 रुपये पर खरीदा जा सकेगा। बैंक कार्ड्स के साथ 1000 रुपये की छूट के बाद इफेक्टिव प्राइस 7,999 रुपये रह जाएगा।

OnePlus Bullets Wireless Z2 ANC

ग्राहक 2,099 रुपये वाले नेकबैंड को सेल डिस्काउंट और बैंक ऑफर के बाद 1,499 रुपये कीमत पर खरीद पाएंगे। बैंक ऑफर का फायदा ना लेने पर ये 1,699 रुपये में मिलेंगे।

OnePlus Nord Buds 3

सेल में 2,299 रुपये कीमत वाले इयरबड्स 1,799 रुपये में मिलेंगे और बैंक ऑफर के साथ 200 रुपये का एक्सट्रा डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर्स के बाद इफेक्टिव प्राइस 1,599 रुपये रह जाएगा।

OnePlus Nord Buds 3r

बजट सेगमेंट में 1,799 रुपये वाले इयरबड्स सेल में 1,599 रुपये में मिलेंगे और बैंक ऑफर के बाद इनका इफेक्टिव प्राइस केवल 1,499 रुपये रह जाएगा।

OnePlus Nord Buds 3 Pro

ग्राहक 2,999 रुपये कीमत वाले इन इयरबड्स को सेल में 2,399 रुपये में लिस्ट किया जाएगा। इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के बाद इनकी कीमत 2,099 रुपये रह जाएगी।

OnePlus Bullets Wireless Z3

अफॉर्डेबल प्राइस पर 1,699 रुपये वाला ये नेकबैंड सेल में 1,299 रुपये में मिलेगा। 150 रुपये के बैंक डिस्काउंट के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 1,149 रुपये हो जाएगा।

इन टैबलेट्स पर सबसे बड़ी छूट

OnePlus Pad 2

प्रीमियम टैबलेट को 36,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया जाएगा लेकिन सेल में यह 32,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर मिलेगा। वहीं, बैंक ऑफर्स के बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 29,749 रुपये से शुरू होगा।

OnePlus Pad Go

भारतीय मार्केट में 17,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह टैबलेट सेल में 13,749 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा। इसमें बैंक ऑफर्स और सेल डिस्काउंट दोनों शामिल हैं।

OnePlus Pad Lite

ग्राहकों को सेल में यह टैबलेट 11,749 रुपये के इफेक्टिव प्राइस पर मिलेगा। इसे 15,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था और सेल में 14,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया जाएगा।

OnePlus Pad 3

कंपनी के फ्लैगशिप टैबलेट की कीमत वैसे तो 47,999 रुपये से शुरू होती है लेकिन बैंक ऑफर के साथ 5,250 रुपये तक की अधिकतम छूट मिल सकती है। इसके बाद इफेक्टिव प्राइस 42,749 रुपये हो जाएगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।