काम की बात: बड़ा झटका! लॉन्च प्राइस से 12,000 तक महंगे हुए OnePlus के 'किलर' AI Smartphones, चुपचाप हर महीने बढ़ रहे दाम
OnePlus हर महीने चुपचाप से भारत में अपने कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा रहा हैं। अब एक बार फिर कंपनी ने OnePlus 15R, Nord 6 और Nord CE 6 फोन 5000 तक महंगे हो गए हैं। जानिए नई कीमतें:

OnePlus Smartphones Price Hike: टेक कंपनी OnePlus लगातार हर अपने पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। कंपनी लगभग हर महीने अपने लेटेस्ट फोन्स की कीमतें बढ़ा रही है। बता दें कि OnePlus 15R, Nord 6 और Nord CE 6 के सभी वेरिएंट अब आज से एक बार फिर 5,000 रुपए तक महंगे हो गए हैं। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी OnePlus 15R लॉन्च प्राइस से 12,000 रुपए तक महंगा हो गया है। वहीं Nord 6 सीरीज की कीमत भी लॉन्च प्राइस से 6000 रुपए तक बढ़ गई है। अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो पहले नई कीमतें जान लेना जरूरी है।
OnePlus 15R की कीमत में सबसे बड़ा इजाफा
OnePlus 15R फोन के सभी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में सीधे 5,000 रुपए का इजाफा किया है। पहले 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपए थी, जो अब बढ़कर 59,999 रुपए हो गई है। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 47,999 रुपए थी। वहीं 12GB + 512GB मॉडल पहले 59,999 रुपए में मिलता था, लेकिन अब इसकी नई कीमत 64,999 रुपए हो गई है। इसके अलावा सबसे हाई-एंड 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत भी 61,999 रुपए से बढ़ाकर 66,999 रुपए कर दी गई है।
OnePlus 15R एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, जिसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED ProXDR डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50MP Sony प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा मिलता है। इसमें 6,400mAh बैटरी के साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, Android 16 आधारित OxygenOS 16, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
OnePlus Nord 6 भी पहले से हुआ महंगा
OnePlus ने अपनी लोकप्रिय Nord 6 सीरीज की कीमतों में भी बढ़ोतरी की है। इस फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 42,999 रुपए थी, लेकिन अब इसे खरीदने के लिए 44,999 रुपए खर्च करने होंगे। यानी इस वेरिएंट पर 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 12GB RAM + 256GB मॉडल पहले 47,999 रुपए में उपलब्ध था, जिसकी कीमत अब बढ़कर 50,999 रुपए हो गई है। इस वेरिएंट पर कंपनी ने 3,000 रुपए का इजाफा किया है।
OnePlus Nord 6 मिड-रेंज सेगमेंट का स्मार्टफोन है। इसमें 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और हाई ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,800mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग, 5G सपोर्ट और Android 16 आधारित OxygenOS मिलता है।
OnePlus Nord CE 6 की कीमत में भी हुआ इजाफा
OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत पहले 33,999 रुपए थी, जिसे बढ़ाकर 35,999 रुपए कर दिया गया है। यानी इस वेरिएंट पर 2,000 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 8GB RAM + 256GB मॉडल की कीमत 36,999 रुपए से बढ़कर 39,999 रुपए हो गई है। इस वेरिएंट पर कंपनी ने 3,000 रुपए का इजाफा किया है।
OnePlus Nord CE 6 स्मार्टफोन में 6.77 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 8350 Apex प्रोसेसर के साथ आता है, जिससे डेली यूज और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony प्राइमरी कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। वहीं 16MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है। फोन में 7,100mAh बैटरी, 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग, IP65 रेटिंग और Android 16 आधारित OxygenOS मिलता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


