OnePlus के इन फोन्स में हैं गदर AI फीचर्स, जो आपके हर काम करेंगे चुटकियों में; 99% लोग नहीं जानते इनका यूज

Aug 25, 2025 04:43 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus यूजर्स के पास अपने फोन AI Plus Mind फीचर हैं जो आपके फोन को बनाता है एक स्मार्ट असिस्टेंट। जानें इन्हें कैसे करें यूज। 

OnePlus के इन फोन्स में हैं गदर AI फीचर्स, जो आपके हर काम करेंगे चुटकियों में; 99% लोग नहीं जानते इनका यूज

OnePlus Special AI Features: वनप्लस ने अपने OxygenOS ecosystem में एक नया AI फीचर AI Plus Mind शामिल किया है, जो आपके स्मार्टफोन को एक “स्मार्ट असिस्टेंट” के रूप में इस्तेमाल करने योग्य बनाता है। यह फीचर खासकर उन यूजर्स के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है जो अक्सर ऑनलाइन कुछ देख कर उसे बाद में भूल जाते हैं, जैसे कोई इवेंट पोस्टर, कोई ट्विटर पोस्ट, या कोई मैसेज जिसमें तारीख या लोकेशन हो। AI फीचर को एक्टिवेट करने के लिए आपको बस Plus Key दबाना होगा या तीन उंगलियों से स्वाइप अप करना होगा। आइए डिटेल में आपको बताते हैं इन AI फीचर्स का क्या है यूज और वनप्लस के किन फोन्स में मौजूद हैं ये फीचर्स:

AI Plus Mind को सपोर्ट करने वाले OnePlus स्मार्टफोन्स

यह फीचर फिलहाल OnePlus 13s, OnePlus 13, OnePlus 13R और Nord 5 में उपलब्ध है। यह फीचर सबसे पहले OnePlus 13s में लॉन्च हुआ था। इस मॉडल में एक विशेष Plus Key (Alert Slider के स्थान पर) दिया गया है, जिससे AI Plus Mind को तुरंत एक्टिव किया जा सकता है।

OnePlus फोन्स में मिलेंगे ये खास AI फीचर्स

OnePlus ने हाल ही में अपने नए स्मार्टफोन्स में AI Plus Mind नाम का फीचर लॉन्च किया है। इसका मकसद है कि आपके फोन पर जो भी जानकारी दिख रही हो, उसे तुरंत कैप्चर, सेव और ऑर्गेनाइज़ करना आसान बनाना।

1. तुरंत जानकारी सेव करना

मान लीजिए आप किसी वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट, WhatsApp मैसेज या वीडियो पर कुछ जरूरी जानकारी देख रहे हैं। AI Plus Mind को एक्टिवेट करते ही यह उस जानकारी को कैप्चर करके आपके लिए एक नोट या कार्ड की तरह सेव कर देता है। यानी अब स्क्रीनशॉट लेकर बाद में ढूंढने की झंझट खत्म।

2. स्मार्ट ऑर्गेनाइज़ेशन

AI सिर्फ जानकारी सेव नहीं करता, बल्कि उसे कैटेगरी में भी बांट देता है। जैसे इवेंट की तारीख है तो उसे कैलेंडर में जोड़ देगा, कोई एड्रेस है तो उसे मैप्स से लिंक कर देगा, और कोई प्रोडक्ट है तो उसे शॉपिंग लिस्ट में रख देगा। इससे आपकी डिजिटल लाइफ ज्यादा स्मार्ट और व्यवस्थित बन जाती है।

3. आसान एक्सेस

जिन मॉडलों में Plus Key (नया बटन) है (जैसे OnePlus 13s, Nord 5), बस उस पर क्लिक करके यह फीचर खुल जाता है। बाकी मॉडलों (जैसे OnePlus 13 और 13R) में तीन उंगलियों से ऊपर की ओर स्वाइप करके इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। यानी ज्यादा टाइपिंग या सेटिंग्स में जाने की जरूरत नहीं।

4. वर्क लाइफ में भी मददगार

AI Plus Mind ऐसे कामों में बहुत काम आएगा: ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किसी प्रोडक्ट की डिटेल तुरंत सेव करना। नोट्स, रिपोर्ट या रिसर्च को कैप्चर करना। टिकट, होटल या लोकेशन डिटेल्स सेव रखना। सोशल मीडिया के जरूरी पोस्ट या लिंक बाद में पढ़ने के लिए स्टोर करना।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।