
पहली सेल में तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड! दिखा OnePlus के इस नए फोन का जलवा
वनप्लस का 8300mAh बैटरी वाला फोन चाइनीज मार्केट में धमाल मचा रहा है। OnePlus Ace 6T को सेल शुरू होते ही पहले 10 मिनट में ही धड़ाधड़ खरीदा गया है और नए रिकॉर्ड बन गए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus ने अपनी होम कंट्री चीन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर वाला OnePlus Ace 6T पेश किया है और इस डिवाइस ने पहली सेल में ही रिकॉर्ड बना दिए हैं। वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Li Jie Louis ने दावा किया है कि नए डिवाइस को ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है और इसने पिछले रिकॉर्ड्स तोड़ दिए हैं। यह फोन धाकड़ 8300mAh क्षमता वाली बैटरी के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दावा है कि OnePlus Ace 6T की सेल शुरू होने के बाद चंद मिनट्स में ही इसका स्टॉक खत्म होने लगा। दावा है कि साल 2025 में इसके कॉम्पिटीटिव मॉडल्स के मुकाबले इस फोन ने सभी के पूरे दिन के सेल फिगर्स को पीछे छोड़ दिया है। यानी यह फोन अन्य मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा खरीदा गया है। दावा है कि पहले 10 मिनट में ही इस डिवाइस के ढेरों यूनिट्स धड़ाधड़ बिक गए। फिलहाल, यह फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च नहीं किया गया है।
इतनी रखी गई है OnePlus Ace 6T की कीमत
चाइनीज मार्केट में नए वनप्लस डिवाइस की कीमत 2,399 युआन (करीब 30,500 रुपये) रखी गई है। यह Snapdragon 8 Gen 5 के साथ आने वाला पहला फोन है। इस फोन में इंटीग्रेटेड इन-हाउस गेमिंग इंजन दिया गया है और Snapdragon 8 Gen 3 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड ऑफर करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऐसे हैं OnePlus Ace 6T के स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस के नए डिवाइस में 6.83 इंच का 1.5K डिस्प्ले 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ दिया गया है। इसके अलावा इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट ऑथेंटिकेशन सपोर्ट मिलता है। इस डिवाइस की 8300mAh क्षमता वाली बैटरी को 100W फास्ट चार्जिंग दी गई है। रियर पैनल पर 50MP डुअल कैमरा सेटअप और 16MP सेल्फी कैमरा वाले इस फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग्स के साथ दमदार बिल्ड क्वॉलिटी मिलती है। संभव है कि अन्य मार्केट्स में इस फोन को रीब्रैंड करके पेश किया जाए।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Flash Black









