OnePlus का धमाका! 30 अप्रैल को लॉन्च करेगा 13380mAh की तगड़ी बैटरी, 13.2 इंच डिस्प्ले, AI फीचर्स वाला पावरफुल Pad

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

वनप्लस लवर्स के लिए खुशखबरी है OnePlus Pad 4 जल्द भारत में लॉन्च होने वाला है। 13.2 इंच डिस्प्ले, 13380mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग वाला यह दमदार टैब 30 अप्रैल को दस्तक देगा।

OnePlus का धमाका! 30 अप्रैल को लॉन्च करेगा 13380mAh की तगड़ी बैटरी, 13.2 इंच डिस्प्ले, AI फीचर्स वाला पावरफुल Pad

वनप्लस ने अपने नए फ्लैगशिप टैबलेट OnePlus Pad 4 की लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है, जो 30 अप्रैल 2026 को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च डेट के साथ ही नए वनप्लस पैड 4 के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिज़ाइन का खुलासा किया गया है। यह टैबलेट पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, बड़ी 13,380mAh बैटरी और 13.2 इंच की शानदार डिस्प्ले से लैस है। OnePlus Pad 4लॉन्च के बाद यह Flipkart, Amazon और OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हो सकता है। आइए आपको डिटेल्स में बताते हैं इस पैड के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में:

सम्बंधित सुझाव

OnePlus Pad 4 के फीचर्स

OnePlus Pad 4 को कंपनी एक प्रीमियम और पावरफुल टैबलेट के तौर पेश करने वाली है, इस टैब में यूजर्स को बड़ा और शानदार अनुभव देने पर खास फोकस किया गया है। इस टैबलेट में करीब 13.2 इंच का बड़ा 3.4K डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसका मतलब है कि आपको वीडियो देखने, गेम खेलने और स्क्रॉलिंग के दौरान बेहद स्मूद और क्लियर विजुअल्स मिलेंगे, जो इसे एंटरटेनमेंट के लिए भी शानदार बनाता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus Pad 4 में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे हाई-एंड डिवाइस बनाता है। इसके साथ 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज मिलने की संभावना है, जिससे यूजर्स बिना किसी लैग के मल्टीटास्किंग, गेमिंग और हैवी ऐप्स का इस्तेमाल कर पाएंगे।

बैटरी के मामले में भी यह टैबलेट काफी दमदार बताया जा रहा है। इसमें लगभग 13,380mAh बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक चलने में सक्षम होगी। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे यह जल्दी चार्ज होकर पूरे दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

OnePlus Pad 4 को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह यूजर्स को लैपटॉप जैसा अनुभव दे सके। इसमें स्मार्ट कीबोर्ड और स्टाइलस का सपोर्ट है, जिससे आप आसानी से टाइपिंग, नोट्स और ड्रॉइंग कर पाएंगे। साथ ही इसमें बेहतर मल्टीटास्किंग और AI फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जो काम को और आसान बना देंगे।

OnePlus Pad 3 की खास बातें

इस पहले आए वनप्लस के टैबलेट में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया था। इस टैबलेट में 12,140mAh की बैटरी दी गई थी जो लंबे समय तक चलती है। OnePlus Pad 3 में 8 स्पीकर सेटअप दिया गया है, जो मूवी और म्यूजिक के लिए शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस देता है। ह टैबलेट सिर्फ करीब 5.97mm पतला है और मेटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आता है, जिससे यह काफी प्रीमियम और हल्का लगता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।