13000mAh बैटरी, 13 इंच की डिस्प्ले के साथ आ रहा OnePlus का फास्टेस्ट Tablet; गेमिंग से ऑफिस वर्क सब आसान

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus Pad 3 Pro भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इसमें 13.2 इंच 3.4K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 13000mAh बैटरी और 144Hz रिफ्रेश रेट जैसे दमदार फीचर्स मिल सकते हैं।

13000mAh बैटरी, 13 इंच की डिस्प्ले के साथ आ रहा OnePlus का फास्टेस्ट Tablet; गेमिंग से ऑफिस वर्क सब आसान

OnePlus अपने नए टैबलेट OnePlus Pad 3 Pro aka वनप्लस पैड 4 को टीज करना शुरू कर दिया है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है। टीजर में “Exceptional Power Coming Soon” लिखा दिखाई दे रहा है, जिससे यह पता चलता है कि टैबलेट परफॉर्मेंस के मामले में काफी पावरफुल होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टैबलेट बड़ी स्क्रीन, हाई-एंड प्रोसेसर और लंबी बैटरी लाइफ के साथ आएगा, जिससे यह काम और एंटरटेनमेंट दोनों के लिए शानदार विकल्प बन सकता है। खास बात यह है कि OnePlus Pad 3 Pro aka वनप्लस पैड 4 को फ्लैगशिप Android टैबलेट सेगमेंट में उतारा जा सकता है, जहां इसका मुकाबला Samsung और Apple जैसे ब्रांड्स से होगा। अभी तक OnePlus ने लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह टैबलेट अप्रैल 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

सम्बंधित सुझाव

OnePlus Pad 3 Pro aka OnePlus Pad 4 के संभावित फीचर्स

लीक्स के अनुसार, OnePlus Pad 3 Pro में 13.2 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है, जो 3.4K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूथ होगा। इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसकी परफॉर्मेंस हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो फ्लैगशिप लेवल की स्पीड और स्मूदनेस देगा।

सम्बंधित सुझाव

इसके साथ LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिल सकता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इसमें 16GB तक RAM का ऑप्शन मिल सकता है, जो इसे और ज्यादा पावरफुल बना देगा।

OnePlus Pad 3 Pro में बड़ी बैटरी मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 13,000mAh के आसपास की बैटरी दी जा सकती है। इसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल सकता है, जिससे टैबलेट जल्दी चार्ज हो जाएगा और यूजर्स को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

कैमरा की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ दिया जा सकता है, जो टैबलेट के हिसाब से अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें Wi-Fi, Bluetooth और अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे। OnePlus Pad 3 Pro aka वनप्लस पैड 4 को डॉन गोल्ड, मोचा ब्राउन और मोनेट पर्पल जैसे कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।