लॉन्च होते ही छाया OnePlus Nord CE6, रिकॉर्ड तोड़ सेल के साथ पहली सेल में बना No.1 फोन, यहां से खरीदें सबसे सस्ते में

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus Nord CE6 ने अमेजन पर अपनी पहली सेल में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। शानदार कैमरा, दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और प्रीमियम डिजाइन की वजह से यह 2026 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया।

OnePlus Nord CE6

OnePlus Nord CE6 फोन आते ही लोगों के दिलों पर छा जा गया। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन Amazon India पर अपनी पहली सेल के दौरान साल 2026 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया। खास बात यह है कि यह रिकॉर्ड 25 हजार से 35 हजार रुपए की प्राइस रेंज में बना है, जहां पहले से कई बड़े ब्रांड मौजूद हैं। OnePlus Nord CE6 को लेकर लॉन्च से पहले ही काफी चर्चा थी। फोन का डिजाइन, कैमरा, दमदार बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियों ने लोगों का ध्यान खींचा था। जैसे ही इसकी पहली सेल शुरू हुई, बड़ी संख्या में लोगों ने इसे खरीदा।

OnePlus Nord CE6 का जलवा, बना Highest Selling Smartphone

OnePlus Nord CE6 की कीमत और ऑफर्स

OnePlus Nord CE6 को भारतीय बाजार में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये रखी गई है, जबकि इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। बैंक ऑफर का फायदा उठाकर आपको 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। ऑफर के बाद ग्राहक इस स्मार्टफोन को शुरुआती कीमत 27,999 रुपये में खरीद सकेंगे। ग्राहक इसे Amazon India, OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट, OnePlus Store App और कंपनी के एक्सपीरियंस स्टोर्स से खरीद पाएंगे। इस फोन को Fresh Blue, Lunar Pearl और Peach Black जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है।

OnePlus Nord CE6 के फीचर्स ने खींचा लोगों का ध्यान

OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच का बड़ा 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। इसकी वजह से फोन में स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग काफी स्मूद महसूस होती है। डिस्प्ले में HDR सपोर्ट और हाई ब्राइटनेस मोड भी मिलता है, जिससे आउटडोर में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिपसेट 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जो बेहतर स्पीड और पावर एफिशिएंसी देने का दावा करता है। फोन में Touch Reflex टेक्नोलॉजी और 3200Hz टच सैंपलिंग रेट भी दिया गया है, जिससे गेमिंग के दौरान टच रिस्पॉन्स काफी तेज मिलता है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस कुछ गेम्स में 144FPS तक सपोर्ट देने में सक्षम है।

8000mAh बैटरी सबसे बड़ी ताकत

OnePlus Nord CE6 की सबसे खास बात इसकी बड़ी 8000mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह बैटरी लंबे समय तक बैकअप देने में सक्षम है, जिससे यूजर्स को बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जो कम समय में डिवाइस को तेजी से चार्ज कर देता है। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग फीचर भी मिलता है। इसकी मदद से यूजर्स दूसरे स्मार्टफोन या गैजेट्स भी चार्ज कर सकते हैं।

कैमरा सेटअप दमदार

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE6 में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें OIS यानी Optical Image Stabilization सपोर्ट मिलता है, जिससे लो-लाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग बेहतर हो जाती है। फोन में सेकेंडरी कैमरा सेंसर भी मौजूद है जो फोटोग्राफी एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है। खास बात यह है कि फ्रंट कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आता है, जो कंटेंट क्रिएटर्स और सोशल मीडिया यूजर्स के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

गेमिंग और कूलिंग सिस्टम पर फोकस

गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए OnePlus Nord CE6 में बड़ा वेपर चेंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका साइज 33,000mm² से ज्यादा है, जो लंबे समय तक गेम खेलने के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाता है। फोन में 6-axis gyroscope फीचर भी दिया गया है, जिससे गेमिंग कंट्रोल और मूवमेंट एक्सपीरियंस ज्यादा बेहतर महसूस होता है।

AI फीचर्स और मजबूत डिजाइन से लैस

OnePlus Nord CE6 में AI बेस्ड फीचर्स के साथ स्मूद और क्लीन सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस अनलॉक, 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.4 जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। मजबूती के मामले में भी यह फोन काफी खास माना जा रहा है। इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिला है, जो इसकी मजबूत बिल्ड क्वालिटी को दर्शाता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़लॉन्च होते ही छाया OnePlus Nord CE6, रिकॉर्ड तोड़ सेल के साथ बना No.1 स्मार्टफोन