OnePlus का बड़ा इवेंट 7 मई को आएगी Nord CE6 सीरीज; 8000mAh बैटरी, मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी का जबरदस्त कॉम्बो
OnePlus की Nord CE6 सीरीज की लॉन्च डेट का खुलासा हो गया है। यह फोन दमदार प्रोसेसर, 144Hz डिस्प्ले, 5G सपोर्ट जैसे मिलिट्री ग्रेड मजबूती दमदार फीचर्स मिल सकते हैं। जानें इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स।

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि उसकी नई Nord CE6 सीरीज भारत में 7 मई को लॉन्च होगी। इस सीरीज में OnePlus Nord CE6 के साथ Nord CE6 Lite भी शामिल होगा, जो दो साल बाद वापसी कर रहा है। OnePlus की Nord सीरीज हमेशा से उन यूजर्स के बीच पॉपुलर रही है, जो कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स चाहते हैं। इस बार कंपनी ने इसे और बेहतर बनाने की कोशिश की है। Nord CE6 को खासतौर पर “ऑल-राउंडर” फोन के रूप में पेश किया जा रहा है, जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी लाइफ और मजबूत डिजाइन का कॉम्बिनेशन मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz का स्मूद डिस्प्ले और एडवांस गेमिंग फीचर्स दिए जा रहे हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में काफी खास बनाते हैं। OnePlus Nord CE6 सीरीज को भारत में 7 मई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus Nord CE6 डिजाइन और कलर ऑप्शन
OnePlus Nord CE6 को तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black में पेश किया जाएगा। ये सभी कलर फोन को प्रीमियम लुक देते हैं और साथ ही इसकी मजबूती को भी बनाए रखते हैं। वहीं, Nord CE6 Lite को Vivid Mint और Hyper Black जैसे स्टाइलिश कलर में लॉन्च किया जाएगा, जो यूजर्स को सिंपल और आकर्षक डिजाइन का ऑप्शन देगा।
OnePlus Nord CE6 सीरीज के फीचर्स (लीक)
OnePlus Nord CE6 सीरीज परफॉर्मेंस, डिजाइन और ड्यूरेबिलिटी तीनों पर खास ध्यान दिया गया है। OnePlus Nord CE6 में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो पावरफुल और एफिशिएंट परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। इसके साथ एक खास Touch Reflex चिप भी दी गई है, जो फोन को और ज्यादा स्मूद बनाती है। यह डुअल चिप सेटअप यूजर्स को 144FPS तक का गेमिंग एक्सपीरियंस देता है, जिससे गेमिंग बेहद स्मूद और रेस्पॉन्सिव हो जाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इस फोन की सबसे बड़ी ताकत इसकी 8000mAh की बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके साथ 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग दी गई है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच का 1.5K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। OnePlus Nord CE6 को कंपनी ने अब तक का सबसे मजबूत Nord CE फोन बताया है। इसमें IP66, IP68 और IP69 जैसी रेटिंग्स दी गई हैं, जिससे यह पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। साथ ही यह फोन MIL-STD-810H टेस्ट को भी पास कर चुका है, जिससे इसकी मजबूती और भरोसेमंद बन जाती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Fresh Mint










