Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Nord CE4 featuring 100W charging is rupees 2000 cheaper from its launch price

15 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन चलता है OnePlus का यह फोन, कीमत भी अब लॉन्च प्राइस से काफी कम

संक्षेप:

100 वॉट की फास्ट चार्जिंग वाला वनप्लस का यह फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता हो सकता है। अब आप इसे 2 हजार रुपये कम में खरीद सकते हैं। फोन पर कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा।

Mon, 25 Aug 2025 11:37 AMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वनप्लस के फैन हैं और सुपरफास्ट चार्जिंग वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus Nord CE4 आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। फोन 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग और 5500mAh की बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि फोन की बैटरी 15 मिनट की चार्जिंग में दिन भर का बैकअप दे देती है। खास बात है कि फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से कम हो गई है। लॉन्च के वक्त इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24999 रुपये थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
15 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन चलता है OnePlus का यह फोन, कीमत भी अब लॉन्च प्राइस से काफी कम

अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 22,999 रुपये का मिल रहा है। कंपनी इस फोन पर 1149 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आपको 21,550 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1100 निट्स का है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें आपको एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर भी मिलेगा।

ये भी पढ़ें:वीवो का सबसे जबर्दस्त वॉटरप्रूफ फोन, मिलेगी अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी

फोन का सेल्फी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फोन की बैटरी 5500mAh की है। यह बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 15 मिनट की चार्जिंग में पूरे दिन चल जाता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए कंपनी इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OxygenOS 14 पर कम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।