OnePlus Nord CE 6 vs CE 6 Lite: कौन-सा फोन है असली पैसा वसूल, यहां समझें पूरा फर्क
अगर आप 30 हजार रुपए से कम में फ्लैगशिप फोन खरीदना चाहते हैं तो OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite अच्छे ऑप्शन हैं। दोनों फोन में बेहतर कैमरा, AMOLED डिस्प्ले, ज्यादा पावर और प्रीमियम एक्सपीरियंस देते हैं। जानिए कौन-सा फोन ज्यादा बेहतर है।

OnePlus Nord CE 6 vs Nord CE 6 Lite: OnePlus ने भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite को हाल ही में लॉन्च किया है। दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में आते हैं और बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और OxygenOS 16 जैसे फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। लॉन्च के बाद से ही दोनों फोन को काफी पसंद किया जा रहा है, ऐसे सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर इन दोनों में कौन-सा फोन खरीदना ज्यादा समझदारी होगी। एक तरफ Nord CE 6 में प्रीमियम फीचर्स, AMOLED डिस्प्ले और ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर मिलता है, तो दूसरी तरफ Nord CE 6 Lite कम कीमत में बड़ी बैटरी और अच्छे फीचर्स देने का दावा करता है।
OnePlus Nord CE 6 को कंपनी ने उन यूजर्स के लिए बनाया है जो गेमिंग, कैमरा और परफॉर्मेंस चाहते हैं। वहीं Nord CE 6 Lite उन लोगों को टारगेट करता है जो कम बजट में लंबी बैटरी लाइफ और भरोसेमंद फोन चाहते हैं। दोनों फोन में 144Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित OxygenOS 16 मिलता है, लेकिन फीचर्स और कीमत में बड़ा अंतर देखने को मिलता है।
OnePlus Nord CE 6 Vs Nord CE 6 Lite: डिजाइन में कितना फर्क
OnePlus Nord CE 6 और Nord CE 6 Lite दोनों का डिजाइन काफी अलग रखा गया है। OnePlus Nord CE 6 ज्यादा प्रीमियम लुक के साथ आता है। इसके पीछे स्क्वायर शेप कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें कैमरा लेंस के चारों तरफ गोल रिंग डिजाइन मिलता है। फोन का बैक पैनल मेटल जैसा फिनिश देता है, जिससे यह काफी प्रीमियम महसूस होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि Nord CE 6 को IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से ज्यादा सुरक्षित माना जा रहा है।
वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite का डिजाइन थोड़ा सिंपल रखा गया है। इसमें पीछे की तरफ सीधा वर्टिकल कैमरा सेटअप मिलता है। हालांकि दोनों फोन में फ्रंट पर पंच होल डिस्प्ले दिया गया है, जिससे स्क्रीन देखने का एक्सपीरियंस लगभग एक जैसा लगता है।
OnePlus Nord CE 6 Vs Nord CE 6 Lite: किसका डिस्प्ले ज्यादा दमदार
दोनों फोन में बड़ी स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होती है। OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की Sunburst AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जबकि Nord CE 6 Lite में 6.72 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। यहीं सबसे बड़ा फर्क देखने को मिलता है। AMOLED डिस्प्ले की वजह से Nord CE 6 में कलर्स ज्यादा ब्राइट और डीप दिखाई देते हैं। वीडियो देखने और गेम खेलने में इसका एक्सपीरियंस ज्यादा प्रीमियम लगता है। वहीं Nord CE 6 Lite की LCD स्क्रीन सामान्य इस्तेमाल के लिए अच्छी है, लेकिन AMOLED जैसी क्वालिटी नहीं दे पाती। रिजॉल्यूशन की बात करें तो Nord CE 6 में 1272 x 2772 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है, जबकि लाइट वर्जन में 1080 x 2400 पिक्सल स्क्रीन दी गई है। ऐसे में अगर आप ज्यादा वीडियो देखते हैं या गेमिंग करते हैं, तो Nord CE 6 का डिस्प्ले ज्यादा बेहतर माना जाएगा।
OnePlus Nord CE 6 Vs Nord CE 6 Lite: प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
परफॉर्मेंस के मामले में भी OnePlus Nord CE 6 थोड़ा आगे निकलता है। इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए ज्यादा पावरफुल माना जा रहा है। दूसरी तरफ Nord CE 6 Lite में MediaTek Dimensity 7400 Apex चिपसेट मिलता है, जो रोजाना इस्तेमाल और सामान्य गेमिंग के लिए अच्छा माना जाता है। रैम की बात करें तो Nord CE 6 सिर्फ 8GB रैम वेरिएंट में आता है, जबकि Nord CE 6 Lite में 6GB और 8GB RAM दोनों ऑप्शन मिलते हैं। यानी कम बजट वाले यूजर्स लाइट मॉडल चुन सकते हैं।Cooling System में भी बड़ा अंतर है। Nord CE 6 में 33,000mm से ज्यादा का बड़ा Vapour Chamber Cooling System दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग करने पर फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। वहीं Nord CE 6 Lite में करीब 5,300mm का Cooling Area मिलता है।
OnePlus Nord CE 6 Vs Nord CE 6 Lite: कैमरा किसका बेहतर
दोनों फोन में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों में 50MP का मेन कैमरा मिलता है, जो 10x Digital Zoom सपोर्ट करता है। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर और LED Flash दिया गया है। हालांकि सबसे बड़ा फर्क फ्रंट कैमरा में देखने को मिलता है। OnePlus Nord CE 6 में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिससे ज्यादा क्लियर और डिटेल सेल्फी मिल सकती हैं।
वहीं Nord CE 6 Lite में सिर्फ 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। अगर आप सोशल मीडिया, Instagram Reels या वीडियो कॉल ज्यादा करते हैं, तो Nord CE 6 का कैमरा ज्यादा बेहतर माना जाएगा। दोनों फोन में लो-लाइटसेल्फी के लिए स्क्रीन फ़्लैश फीचर भी दिया गया है।
OnePlus Nord CE 6 Vs Nord CE 6 Lite: बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में दोनों फोन काफी दमदार हैं, लेकिन यहां भी Nord CE 6 थोड़ा आगे दिखाई देता है। इसमें बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है, जबकि Nord CE 6 Lite में 7000mAh बैटरी मिलती है। चार्जिंग स्पीड में भी बड़ा अंतर देखने को मिलता है। Nord CE 6 में 80W Fast Charging सपोर्ट मिलता है, जिससे बड़ी बैटरी भी काफी जल्दी चार्ज हो जाती है।
वहीं Nord CE 6 Lite में 45W SUPERVOOC चार्जिंग दी गई है, जो ठीक है लेकिन CE 6 जितनी तेज नहीं मानी जाती।
OnePlus Nord CE 6 Vs Nord CE 6 Lite: कीमत
OnePlus Nord CE 6 की शुरुआती कीमत 29,999 रुपए रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। वहीं OnePlus Nord CE 6 Lite की शुरुआती कीमत 20,999 रुपए है, जिसमें 6GB RAM और 128GB स्टोरेज दिया गया है। यानी दोनों फोन के बीच करीब 9,000 रुपए का अंतर देखने को मिलता है।
कौन-सा फोन खरीदना रहेगा बेहतर?
अगर आप ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, AMOLED डिस्प्ले, बेहतर गेमिंग, ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर, बड़ा कूलिंग सिस्टम और बेहतर सेल्फी कैमरा चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 6 आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। लेकिन अगर आपका बजट कम है और आप लगभग वही बैटरी बैकअप और सामान्य इस्तेमाल के लिए अच्छा फोन चाहते हैं, तो OnePlus Nord CE 6 Lite पैसा वसूल फोन है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


