छा गया ₹20 हजार वाला OnePlus Nord CE 6 Lite, पहली सेल में बनाया रिकॉर्ड, बना Amazon का No.1 Selling फोन, यहां से खरीदें

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus Nord CE 6 Lite ने लॉन्च होते ही बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। यह फोन Amazon पर 2026 का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। इस फोन को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

छा गया ₹20 हजार वाला OnePlus Nord CE 6 Lite, पहली सेल में बनाया रिकॉर्ड, बना Amazon का No.1 Selling फोन, यहां से खरीदें

OnePlus Nord CE 6 Lite Highest Selling Smartphone on Amazon: टेक कंपनी वनप्लस के फोन्स को काफी पसंद किया जाता है, कंपनी ने एक बार फिर भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने दो साल बाद अपनी नोर्ड सीई लाइट सीरीज का फोन OnePlus Nord CE 6 Lite पेश किया है। लॉन्च होते ही इस फोन को फर्स्ट सेल में बहुत अच्छा रिस्पांस मिला, यह फोन Amazon पर सबसे ज्यादा बिकने वाला नंबर-1 स्मार्टफोन बन गया है। खुद OnePlus ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि यह फोन लॉन्च डे सेल में Amazon पर No.1 Highest Selling Smartphone बना। खास बात यह है कि यह फोन 20 हजार वाले सेगमेंट में आता है।

OnePlus Nord CE 6 Lite को यूजर्स का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहली सेल के कुछ ही घंटों में फोन की जबरदस्त डिमांड देखने को मिली। आइए आपको बताते हैं इस फोन के सभी फीचर्स और कहां से खरीदें सस्ते में:

Amazon पर छाया OnePlus का नया फोन

OnePlus Nord CE 6 Lite को इतने में खरीद सकते हैं

वनप्लस नॉर्ड सीई 6 लाइट के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपए रखी गयी है। फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपए और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपए है।गड लेकिन आप 2000 रुपए के बैंक ऑफर का फायदा उठा कर इसे 18,999 में खरीद सकते हैं। इस फोन को आप अमेजन और वनप्लस.इन से खरीद पाएंगे।

OnePlus Nord CE6 Lite की बड़ी खासियतें

OnePlus Nord CE6 Lite में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। खास बात यह है कि फोन को MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है। इसका मतलब है कि यह डिवाइस मजबूती के मामले में काफी भरोसेमंद माना जाता है। फोन में MediaTek Dimensity 7400 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ बड़ा Vapour Chamber Cooling System भी मिलता है, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर फोन ज्यादा गर्म नहीं होता। यही वजह है कि यह फोन गेमिंग पसंद करने वाले यूजर्स को भी आकर्षित कर रहा है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE6 Lite में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह कैमरा AI फीचर्स के साथ आता है, जिससे फोटो की क्वालिटी बेहतर होती है और लो-लाइट में भी अच्छी तस्वीरें क्लिक की जा सकती हैं। फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी आसानी से 2 दिन तक बैकअप दे सकती है। इसके साथ 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है। OnePlus का कहना है कि 6 साल बाद भी बैटरी की क्षमता करीब 80 प्रतिशत तक बनी रहेगी।

OnePlus Nord CE6 Lite लेटेस्ट Android बेस्ड OxygenOS पर काम करता है। इसमें क्लीन और स्मूद यूजर इंटरफेस देखने को मिलता है। फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें AI Perfect Shot, AI Reflection Eraser, AI Detail Boost, AI Portrait Glow, AI Eraser और AI Reframe जैसे टूल शामिल हैं। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, 5G कनेक्टिविटी, इन-डिस्प्ले सिक्योरिटी फीचर्स और 4K सपोर्ट के साथ Motion Photo फीचर भी मिलता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।