वनप्लस नॉर्ड सीरीज के 5G फोन पर तगड़ा ऑफर, चौंका देगी कीमत, मिलेगी 80W की चार्जिंग
8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला OnePlus Nord CE4 Lite 5G अमेजन इंडिया पर बेस्ट डील में मिल रहा है। इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 17996 रुपये है। ऑफर में आप इसे 1 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं।
15 से 20 हजार रुपये की रेंज में वनप्लस का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए तगड़ी डील है। 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाला OnePlus Nord CE4 Lite 5G अमेजन इंडिया पर बेस्ट डील में मिल रहा है। इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 17996 रुपये है। ऑफर में आप इसे 1 हजार रुपये के बैंक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। कंपनी इस फोन पर 899 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में आप फोन की कीमत को 16850 रुपये तक कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंशज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।


वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट के फीचर और स्पेसिफिकेशन
वनप्लस नॉर्ड CE 4 लाइट 6.67 इंच के फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले के साथ आता है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट करता है। वनप्लस का यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज ऑप्शन में आता है। फोन में प्रोसेसर के तौर पर आपको स्नैपड्रैगन 695 देखने को मिलेगा। वनप्लस के इस फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 80W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। वनप्लस का यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Oxygen OS 14 पर काम करता है। कंपनी का यह फोन IP54 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग से लैस है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें कंपनी 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन ऑफर कर रही है। फोन तीन कलर ऑप्शन अल्ट्रा ऑरेंज, सुपर सिल्वर और मेगा ब्लू में आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




