आ गया OnePlus Nord Buds 4, लगातार 54 घंटे सुन सकेंगे गाने, आंधी में भी आएगी साफ आवाज
OnePlus ने अपने नए ईयरबड्स Nord Buds 4 को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसमें दमदार नॉइज कैंसिलेशन के साथ तगड़ा साउंड मिलता है। कंपनी का कहना है यह फुल चार्ज में 54 घंटे तक गाने सुना सकता है। देखें कीमत और फीचर्स

OnePlus Nord Buds 4 Launched in india: नए ईयरबड्स खरीदने का प्लान है, तो वनप्लस के नए ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। OnePlus ने आज अपने Nord ऑडियो पोर्टफोलियो में सबसे नया प्रोडक्ट, OnePlus Nord Buds 4 पेश किया है। स्टूडेंट्स और यंग प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए OnePlus Nord Buds 4 में दमदार रियल-टाइम एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), शानदार साउंड और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी है। इनका डिजाइन बहुत लाइटवेट है और ये डेली यूज के लिए परफेक्ट है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में केस केस साथ यह कुल 54 घंटे की बैटरी लाइफ देगा। इसे दो कलर्स में लॉन्च किया है। ब्रांड लिमिटेड टाइम ऑफर में इसे कम दाम में बेच रहा है। चलिए एक नजर डालते हैं इसकी कीमत और खासियत पर..
तेज हवाओं में भी मिलेगी क्लियर कॉल क्वालिटी
वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 एक एडवांस्ड नॉइज कैंसिलेशन सिस्टम से लैस है जो 52db तक रियल-टाइम एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (एएनसी) प्रदान करता है, जो यूजर्स को फोकस्ड रहने में मदद करता है। हालांकि, यूजर भी खुद भी चुन सकते हैं कि वे नॉइज कैंसिलेशन चाहते हैं या फिर आसपास के माहौल से जागरुक रहना चाहते हैं। कॉलिंग के दौरान साफ आवाज के लिए ईयरबड्स में छह माइक्रोफोन भी हैं, हर बड में तीन। कंपनी का दावा है कि एडवांस्ड एआई एल्गोरिदम के साथ यह 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज हवाओं में भी क्रिस्टल-क्लियर कॉल क्वालिटी दे सकता है।
साउंड भी दमदार
हर ईयरबड में 12 एमएम टाइटेनियम-कोटेड डायनेमिक ड्राइवर लगे हैं, जो शक्तिशाली बास और इमर्सिव साउंड प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। कंफर्ट फिटिंग के लिए इसमें एर्गोनोमिक अल्ट्रा-लाइट 4.3-ग्राम डिजाइन है। इतना ही नहीं, नया वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 3Ds स्पैटियल ऑडियो और गेम साउंड स्पैटियल ऑडियो का भी सपोर्ट करता है, जो बेहतरीन एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस देता है और एफपीएस गेमर्स को अधिक सटीकता के साथ कदमों और गोलियों की आवाज जैसे प्रमुख संकेतों को पहचानने में मदद करता है। उपयोगकर्ता मास्टर ट्यूनिंग मोड और कस्टमाइजेबल EQ सेटिंग्स के माध्यम से अपने सुनने के अनुभव को और बेहतर बना सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए, वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 में, ब्लूटूथ 6.1, डुअल डिवाइस कनेक्शन, गूगल फास्ट पेयर, माइक्रोसॉफ्ट स्विफ्ट पेयर और स्मार्ट ब्लूटूथ तकनीक शामिल है, जो 250 मीटर तक की कनेक्टिविटी रेंज के साथ आता है। गेमर्स के लिए, ईयरबड्स गेमिंग मोड में केवल 47ms की अल्ट्रा-लो लैटेंसी का सपोर्ट करते हैं, जिससे पिछली मॉडल की तुलना में ऑडियो डिलेय 50% कम हो जाता है। ईयरबड्स सपोर्ट्ड डिवाइस पर एआई ट्रांसलेट और एआई असिस्टेंट जैसे स्मार्ट फीचर्स का भी सपोर्ट करते हैं, जिससे रोजमर्रा की बातचीत आसान हो जाती है।
फुल चार्ज में 54 घंटे की बैटरी लाइफ
पूरे दिन यूजर्स के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए, वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 में लंबी बैटरी लाइफ मिलती है। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज में केस के साथ यह कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। जरूरत पड़ने पर, 10 मिनट की चार्जिंग 11 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करता है और यूजर्स को लंबे समय तक कनेक्टेड रखता है। वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 की बैटरी को TÜV रीनलैंड बैटरी हेल्थ सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि बैटरी लंबे समय तक अपनी हेल्थ बरकरार रखेगी। ईयरबड्स को धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP55 रेटिंग दी गई है, जो इसे बिंदास किसी भी मौसम में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इतनी है कीमत, पहली सेल इस दिन
OnePlus Nord Buds 4 ईयरबड्स की बिक्री 29 जून से शुरू होगी। इसे oneplus.in, वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, Amazon, Flipkart, Blinkit, Myntra और चुनिंदा पार्टनर स्टोर्स पर खरीदा जा सकेगा। वैसे को इसकी कीमत 3,299 रुपये है, लेकिन कंपनी इसे लिमिटेड टाइम लॉन्च ऑफर के तहत 3,099 रुपये में खरीदने का मौका दे रही है। इसे दो कलर्स - Stellar Black और Astral Teal में खरीदा जा सकता है। आप ऑफिशियल साइट OnePlus.in पर जाकर डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


