लॉन्च से पहले अमेजन, फ्लिपकार्ट पर आया OnePlus Nord Buds 4, कंपनी ने दिखाई झलक
OnePlus Nord Buds 4 भारत में धूम मचाने के लिए तैयार है। फोन की माइक्रोसाइट अब Amazon और Flipkart दोनों पर लाइव हो गई हैं। कंपनी ने अपकमिंग ईयरबड्स की झलक भी दिखाई है। हालांकि, इसकी लॉन्च डेट और खासियत के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन और ऑडियो डिवाइस के पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। हाल ही में Amazon India पर अपकमिंग फोन OnePlus N6 की माइक्रोसाइट देखी गई थी, और अब ब्रांड के एक और डिवाइस का टीजर जारी कर दिया है। दरअसल, अब कंपनी ने अपने अपकमिंग ईयरबड्स OnePlus Nord Buds 4 के लॉन्च को टीज किया है और इसकी माइक्रोसाइट्स अब Amazon और Flipkart दोनों पर लाइव हो गई हैं।

भारत में धूम मचाने आ रहा OnePlus Nord Buds 4
वनप्लस ने अब अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर नॉर्ड बड्स 4 नाम के अपने लेटेस्ट टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स की माइक्रोसाइट्स को अपडेट कर दिया है, जिससे हिंट मिलता है कि भारत में इसे जल्द लॉन्च किया जा सकता है। जैसा कि कंपनी ने टीज किया है, ईयरबड्स में सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ इन-ईयर डिजाइन के साथ-साथ एक छोटी स्टेम-स्टाइल बॉडी और गोल ईयरबड हाउसिंग की सुविधा होगी।
टीजर इमेज में बीच में नीचे की ओर एक कॉम्पैक्ट चार्जिंग केस भी दिखाई दे रहा है, हालांकि, यह अभी थोड़ा सा ही दिखाई दे रहा है। अब तक, अपकमिंग नॉर्ड बड्स 4 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स के स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए हैं।
वनप्लस ने हाल ही में कंफर्म किया है कि एक नया एन-सीरीज डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा, और यह संभावना है कि इस नए टीज किए गए टीडब्ल्यूएस ईयरबड् के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी आने वाले दिनों में इसकी लॉन्च डेट और खास स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दे सकती है।
मौजूदा OnePlus Nord Buds 4 Pro की कीमत और खासियत
वनप्लस भारत में OnePlus Nord Buds 4 Pro (TWS) ईयरबड्स को पहले ही लॉन्च कर चुकी है। ईयरबड्स में 55dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, दमदार बास के साथ 12 मिमी ड्राइवर और LHDC 5.0 ऑडियो के साथ ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट शामिल है। दावा है कि फुल चार्ज में ये केस के साथ कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ भी प्रदान करते हैं। इसमें एआई-पावर्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और स्पैटियल ऑडियो जैसे फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। भारत में वनप्लस नॉर्ड बड्स 4 प्रो की कीमत 3,999 रुपये तय की गई है। इसे रेडियंट ग्रे और रेवेन ब्लैक कलर्स में लॉन्च किया गया है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए ईयरबड्स IP55 रेटिंग के साथ आते हैं।
आप वनप्लस के इन ईयरबड्स पर भी विचार कर सकते हैं:

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


