OnePlus का डबल धमाका! Nord 5 और CE 5 की Sale डेट लॉन्च से पहले आई सामने, इस तारीख से करें Order
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की सेल डेट लॉन्च से पहले सामने आ गई है। जिसमें Nord 5 की सेल 9 जुलाई को है और Nord CE 5 की सेल 12 जुलाई से शुरू होगी। फोन में 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा, और 7100mAh बैटरी है। जानें कीमत और फीचर्स।
OnePlus अपने मोस्ट-एवेटेड फोन OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 को अगले भारत में 8 जुलाई 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। अब लॉन्च से पहले इन फोन्स की सेल डेट का खुलासा हो गया है। ऐसे में अगर आप ये फोन्स खरीदना चाहते हैं तो मार्क कर लें ये डेट्स क्योंकि इसी दिन आप फोन को ऑर्डर कर पाएंगे। बता दें कि OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की खासियत इसमें मिलने वाला 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 7100mAh बैटरी है।


OnePlus Nord 5 सीरीज की सेल डेट
OnePlus Nord 5 सीरीज को 8 जुलाई 2025 को आधिकारिक रूप से लॉन्च करेगा। नोर्ड 5 की पहली सेल 9 जुलाई को शुरू होगी। वहीं Nord CE 5 फोन 12 जुलाई से पहली सेल के लिए उपलब्ध होगा। आइए आपको दोनों फोन्स की कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल में बताते हैं:
OnePlus Nord 5 और Nord CE 5 की कीमत (लीक)
वनप्लस नॉर्ड 5 की कीमत लगभग 30,000 रुपये से शुरू होने की उम्मीद है। वहीं नॉर्ड CE 5 की कीमत 25,000 रुपये के आसपास होगी। यह फोन फ्लिपकार्ट, अमेजन, वनप्लस की वेबसाइट से बेचें जाएंगे।
OnePlus Nord 5 के फीचर्स (संभावित)
वनप्लस नॉर्ड 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400e चिपसेट के साथ, 16GB तक LPDDR5X रैम के साथ आ सकते हैं। फोन हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। इसका 6.83-इंच OLED डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। यह डिस्प्ले HDR10+ सपोर्ट के साथ शानदार वीडियो और गेमिंग अनुभव देगा। फोन में 7000mAh की बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली है, जो मिनटों में चार्ज हो जाती है। कैमरा सेटअप में 50MP प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल होने की संभावना है। रैम 8GB या 12GB (LPDDR5) और स्टोरेज 128GB या 256GB (UFS 3.1) तक हो सकती है, जिसमें माइक्रोएसडी सपोर्ट भी मिलेगा।
OnePlus Nord CE 5 के स्पेक्स (संभावित)
वनप्लस नॉर्ड CE 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट है, जो 8GB रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ उपलब्ध हो सकता है। इसका 6.7 इंच AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद है। डिस्प्ले 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है, जो सूरज की रोशनी में भी शानदार विजिबिलिटी सुनिश्चित करता है। यह फोन 7100mAh की बैटरी 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला है, जो इसे सेगमेंट में सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्लस फोन बनाता है। कैमरा सेटअप नॉर्ड 5 जैसा हो सकता है, जिसमें 50MP प्राइमरी, 8MP अल्ट्रा-वाइड और 16MP फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




