भारत में आते ही छा जाएगा यह सस्ता OnePlus फोन, अमेजन पर आई डिटेल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus N6x भारतीय बाजार में धूम मचाने आ रहा है। फोन की माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव हो गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के डिजाइन, स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। OnePlus N6 के बाद यह लाइनअप का दूसरा मॉडल होगा।

oneplus n6x

OnePlus भारत में तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहा है। ब्रांड अप एन-सीरीज के नए फोन को लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस ने पिछले महीने ही भारत में 8000mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6000 सीरीज चिपसेट वाले OnePlus N6 को लॉन्च दिया है। अब एक नया एंट्री-लेवल OnePlus N6x फोन सीरीज में जुड़ने वाला है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर टीज करना शुरू कर दिया है। यह लाइनअप में दूसरे मॉडल होगा। अपकमिंग फोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है, जिससे यह कंफर्म हो गया है कि लॉन्च के बाद यह कहां मिलेगा। एक टिप्स्टर का दावा है कि वनप्लस N6x जाने पहचाने स्पेसिफिकेशन्स के साथ देश में लॉन्च होगा।

OnePlus N6x

वनप्लस N6x नई N-सीरीज का अगला फोन होगा

भारत में नए वनप्लस स्मार्टफोन के लिए एक खास माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस माइक्रोसाइट से कन्फर्म होता है कि कंपनी जल्द ही भारत में वनप्लस N6x लॉन्च करेगी। साथ ही, यह भी कन्फर्म हो गया है कि यह फोन देश में Amazon पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, वनप्लस N-सीरीज के इस स्मार्टफोन की खास स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, लॉन्च की सही तारीख, डिजाइन और कीमत जैसी दूसरी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं। टिप्स्टर योगेश बरार का दावा है कि यह फोन देश में "जाने-पहचाने" स्पेसिफिकेशन्स के साथ लॉन्च होगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, वनप्लस N6x कंपनी की एंट्री-लेवल N-सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन होगा। इस सीरीज ने कंपनी के सबसे सस्ते फोन के तौर पर नॉर्ड लाइनअप की जगह ली है।

पुराने मॉडल की कीमत और खासियत

यह फोन, लाइनअप के पहले फोन मॉडल वनप्लस N6 के लॉन्च के कुछ हफ्ते बाद आ रहा है। वनप्लस N6 को भारत में 30 जून को लॉन्च किया गया था, जिसके बेस वेरिएंट (4GB रैम और 128GB स्टोरेज) की शुरुआती कीमत 22,999 रुपये थी। यह फोन अभी देश में Amazon और वनप्लस इंड़िया ऑनलाइन स्टोर पर 'फ्रेश मिंट' और 'मिडनाइट ग्रीन' कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

मॉजूदा वनप्लस N6 में 6.75-इंच का एचडी एलसीडी टचस्क्रीन है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP65 रेटिंग भी दी गई है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 अपेक्स चिपसेट लगा है, जिसने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म पर 6,15,800 से ज्यादा पॉइंट्स का स्कोर हासिल किया है।

वनप्लस N6 में 8000mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 6.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में तीन दिन तक की बैटरी लाइफ देने का दावा किया गया है। यह पीछे की तरफ एक 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है, जो 10x तक डिजिटल जूम प्रदान करता है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सेल का कैमरा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।