₹18,999 में आया OnePlus का 7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, AI फीचर वाला फोन; गिरने का डर, चार्ज की टेंशन खत्म

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus N6x भारत में 20,000 रुपए से कम में लॉन्च कर दिया है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, AI फीचर्स, 120Hz डिस्प्ले और 6 साल तक बेहतर बैटरी हेल्थ का दावा मिलता है। इतनी है फोन की कीमत:

OnePlus N6x
7000mAh बैटरी और AI फीचर्स वाला OnePlus N6x लॉन्च

OnePlus N6x Launched in India: टेक कंपनी वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी N सीरीज का दूसरा नया स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट OnePlus N6 के साथ लाइनअप में नया एंट्री-लेवल मॉडल बन गया है। यह फोन दो कलर ऑप्शन और दो RAM व स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। OnePlus N6x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो कंपनी के दावे के मुताबिक एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है। इसके साथ ही OnePlus N6x में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी जैसी खूबियां भी दी गई हैं। अगर आप 20,000 रुपए से कम बजट में ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें बड़ी बैटरी, मजबूत बिल्ड और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिले, तो OnePlus N6x आपके लिए नया ऑप्शन है। आइए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत, फर्स्ट सेल डेट और फीचर्स के बारे में सबकुछ:

OnePlus N6x की कीमत, फर्स्ट सेल डेट और ऑफर्स

OnePlus N6x को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वैरिएंट को 18,999 रुपए में लॉन्च किया गया है। वहीं, इसके टॉप-एंड वेरिएंट 4GB RAM और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपए है। कंपनी चुनिंदा बैंकों के कार्ड पर 1500 रुपए का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी दे रही है। इसके अलावा ग्राहक 6 महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं।

फोन की ओपन सेल 4 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। ग्राहक इसे OnePlus.in, OnePlus Store App, Amazon.in, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकेंगे। OnePlus N6x बरगंडी रेड और आइस ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।

OnePlus N6x में मिलेंगे धांसू फीचर्स

बैटरी: OnePlus N6x में 7,000mAh की मेगा बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज होने पर 2.5 दिन तक चल सकता है। इसके अलावा इसमें करीब 20.5 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग, 133 घंटे से ज्यादा म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का दावा किया गया है। फोन में Ultra Power Saving Mode भी दिया गया है। कंपनी के मुताबिक अगर बैटरी सिर्फ 1% बची हो, तब भी यूजर कॉलिंग, नेविगेशन और जरूरी काम कर सकता है। कंपनी के अनुसार छह साल बाद भी बैटरी की क्षमता 80% से ज्यादा बनी रह सकती है। इसके अलावा फोन में Night Charging Mode, Bypass Charging और Reverse Charging जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो बैटरी की लाइफ और यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

OnePlus N6x में मिलेगी 7000mAh बैटरी, AI कैमरा और 120Hz डिस्प्ले

डिस्प्ले: वहीं डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Eye Protection Mode भी मिलता है। इसके साथ 300% Ultra Volume वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं, जिससे वीडियो और म्यूजिक का अनुभव बेहतर होता है।

मजबूती: OnePlus N6x को MIL-STD-810H Military Grade Certification के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन ज्यादा गर्मी, ठंड, धूल और गिरने को आसानी से झेल सकता है। फोन में ArmorShell Protection और IP64 Dust & Water Resistance भी मिलती है, जिससे यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए ज्यादा सुरक्षित बन जाता है।

प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जो OxygenOS 16 के साथ आता है। OnePlus का दावा है कि 4GB + 128GB वेरिएंट को 48-Month Fluency Certification मिली है। यानी कंपनी का कहना है कि फोन लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस देगा। हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 5,300mm² VC Cooling System भी दिया गया है, जिससे गेमिंग और लंबे इस्तेमाल के दौरान फोन का तापमान कंट्रोल में रहता है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6x में 13MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ AI Portrait Glow समेत कई AI फोटो एडिटिंग फीचर्स मिलते हैं, जो कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने में मदद करते हैं। कंपनी का कहना है कि यूजर्स बिना अलग ऐप डाउनलोड किए AI की मदद से फोटो एडिट कर सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़₹18999 में आया OnePlus का 7000mAh बैटरी, मिलिट्री-ग्रेड मजबूती, AI फीचर वाला फोन