अब भारत में धूम मचाएगा OnePlus फोन, कंपनी ने दिखाई पहली झलक, यह होगा खास
OnePlus N6 Officially Teased in india: लगता है कि वनप्लस अब भारत में एक नया फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। वनप्लस इंडिया ने अपनी ऑफिशियल साइट पर एक टीजर शेयर किया है, जिसमें फोन की पहली झलक देखने को मिलती है।

OnePlus तेजी से अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नए-नए मॉडल जोड़ रहा है। कंपनी अब अपने नए फोन को लेकर सुर्खियों में है, जिसका टीजर अब सामने आ गया है। दरअसल, वनप्लस भारतीय बाजार में एक नया एन-सीरीज स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, खुद कंपनी ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से नए फोन के आने की आधिकारिक पुष्टि की है। इसके साथ ही, स्मार्टफोन के लिए एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी अमेजन इंडिया पर लाइव हो गई है। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलने वाला है, चलिए जानते हैं...
भारत में धूम मचाने आ रहा OnePlus N6
वनप्लस इंडिया द्वारा अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से एक टीजर शेयर किया है, जिसमें कंपनी ने बताया कि एक नया N-सीरीज स्मार्टफोन जल्द ही भारतीय बाजार में अपना डेब्यू करेगा। हालांकि, पोस्ट में कंपनी ने फोन का सटीक नाम नहीं बताया है, लेकिन अमेजन माइक्रोसाइट पर, पेज के लेफ्ट साइड पर 'OnePlus N6 Launch' लिखा है, जिससे फोन के नाम का पता चलता है।
टीजर बैनर पर लिखा है, 'बने रहें कुछ नया जल्द ही आ रहा है', और फोन से ही 'N' शेप का सिंबल बनाया है, जिससे फोन के कलर ऑप्शन भी सामने आ गए हैं। टीजर में देखा जा सकता है कि अपकमिंग फोन दो कलर - ब्लैक और मिंट ग्रीन में आएगा। इमेज में फोन एक फ्लैट-एज डिजाइन, एक स्लिम रैक्टेंगुलर बॉडी और साइड फ्रेम पर लाइट ग्रीन/मिंट कलर की फिनिश दिखाई दे रहा है। बीच में जो फोन रखा है वो डार्क शेड में दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में कंपनी कलर ऑप्शन्स के नाम का खुलासा कर सकती है।
इससे पहले, जिस टिप्स्टर ने सबसे पहले अपकमिंग फोन के बारे में डिटेल शेयर की थी, उसने बताया था कि इसकी कीमत संभवतः 20,000 रुपये से कम होगी। हालांकि, तब फोन के डिटेल स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आए थे। यह भी कहा जा रहा है कि वनप्लस N6, Turbo 6x सीरीज स्मार्टफोन के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में आ सकता है, जिसे हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था। अब जब इसकी अमेजन माइक्रोसाइट लाइव हो गई है और लॉन्च को आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है, तो डिवाइस के बारे में अधिक जानकारी जल्द ही सामने आने की संभावना है।
चलिए तब तक नए डालिए OnePlus Turbo 6X सीरीज की कीमत और खासियत पर:
कंपनी ने हाल ही में वनप्लस टर्बो 6X सीरीज को अपने घरेलू बाजार यानी चीन में लॉन्च किया है। सीरीज में दो मॉडल Turbo 6X और Turbo 6X Pro शामिल हैं। वनप्लस टर्बो 6X में 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.72-इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है। वनप्लस टर्बो 6X प्रो बड़े और ज्यादा प्रीमियम 6.78-इंच 1.5K सैमसंग एमोलेड डिस्प्ले के साथ आता है जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट को भी सपोर्ट करता है लेकिन 6,500 निट्स की काफी हाई पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। वनप्लस टर्बो 6X में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7360 सुपर चिपसेट है, जबकि टर्बो 6X प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 सुपर प्रोसेसर है। दोनों स्मार्टफोन में कलरओएस 16 मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए, टर्बो 6X 50-मेगापिक्सेल के प्राइमरी कैमरे के साथ 2-मेगापिक्सेल के सेकेंडरी सेंसर से लैस है, जबकि सेल्फी के लिए, फोन में 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। दूसरी ओर, टर्बो 6X प्रो में ज्यादा पावरफुल कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। इसमें 16-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी मिलता है। दोनों ही फोन तगड़ी बैटरी के साथ आते हैं। टर्बो 6X में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जो 45W फास्ट चार्जिंग और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। जबकि, टर्बो 6X प्रो में 8,000mAh की बड़ी बैटरी जो 80W चार्जिंग सपोर्ट करती है।
वनप्लस टर्बो 6X के बेस मॉडल 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 1,899 युआन (लगभग 26,700 रुपये) है। इसके 8GB+256GB मॉडल की कीमत 1,999 युआन (लगभग 28,100 रुपये) है। ज्यादा स्टोरेज की तलाश कर रहे ग्राहक, 12GB+256GB वेरिएंट का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिसकी कीमत 2,299 युआन (लगभग 32,300 रुपये) है।
वनप्लस टर्बो 6X प्रो फोन की कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 1,999 युआन (लगभग 28,100 रुपये) से शुरू होती है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,099 युआन (लगभग 29,500 रुपये) है, जबकि टॉप-एंड 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 33,700 रुपये) है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


