OnePlus का नया ‘सस्ता’ फोन मचाएगा धमाल, 7000mAh बैटरी और Military-Grade मजबूती के साथ 22 सितंबर को होगा लॉन्च

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

वनप्लस ने कन्फर्म कर दिया है कि उसका नया बजट ‘सस्ता’ फोन OnePlus N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा। फोन में 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, Aqua Touch, AI फीचर्स और Military-Grade मजबूती मिलेगी।

OnePlus N6 Lite
OnePlus N6 Lite की लॉन्च डेट कन्फर्म

OnePlus भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसके कई खास फीचर्स की जानकारी भी शेयर कर दी है। सबसे ज्यादा ध्यान इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी खींच रही है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने के बाद फोन को तीन दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली बड़ी स्क्रीन, Aqua Touch फीचर और Military-Grade मजबूती भी मिलेगी।

कंपनी ने फिलहाल फोन की कीमत और लॉन्च ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है। इनकी जानकारी लॉन्च के दिन ही सामने आएगी। फोन को दो कलर ऑप्शन- Midnight Hype और Neo Green में पेश किया जाएगा। OnePlus N6 Lite को Amazon, OnePlus India के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स के जरिए होगी।

22 सितंबर को होगा OnePlus N6 Lite लॉन्च

OnePlus ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि N6 Lite भारत में 22 सितंबर को लॉन्च होगा। हालांकि कीमत को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। कीमत की बात करें तो OnePlus N6 Lite को कंपनी अपनी N Series का सबसे किफायती कहे सस्ता फोन बनाने की तैयारी में है। अभी इसकी आधिकारिक कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन रिपोर्ट्स में इसके 20,000 रुपए से कम कीमत में आने की उम्मीद जताई गई है।

OnePlus N6 Lite 22 सितंबर को होगा लॉन्च

7000mAh बैटरी, 3 दिन तक चलेगा फोन

OnePlus N6 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में यह बैटरी फोन को एक चार्ज पर तीन दिन तक चला सकती है। हालांकि वास्तविक बैटरी बैकअप आपके इस्तेमाल, नेटवर्क और स्क्रीन टाइम पर निर्भर करेगा। कंपनी ने बैटरी से जुड़े कुछ आंकड़े भी बताए हैं। OnePlus के अनुसार फोन पर 26.8 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 29.9 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और करीब 49.7 घंटे तक फोन कॉल की जा सकती है। ये कंपनी के दावे हैं, इसलिए रोजमर्रा के इस्तेमाल में बैटरी बैकअप अलग हो सकता है।

दूसरे फोन को भी कर सकेंगे चार्ज

OnePlus N6 Lite में केवल बड़ी बैटरी देना ही कंपनी का मकसद नहीं है। फोन में Reverse Wired Charging का सपोर्ट भी मिलेगा। यानी जरूरत पड़ने पर आप फोन की बैटरी का इस्तेमाल दूसरे डिवाइस को चार्ज करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके TWS ईयरबड्स या कोई दूसरा छोटा डिवाइस डिस्चार्ज हो जाए तो N6 Lite से उसे चार्ज किया जा सकेगा।

6.75 इंच की स्क्रीन और 120Hz रिफ्रेश रेट

OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच का फ्लैट डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगा। इस फोन की स्क्रीन में कंपनी ने Aqua Touch फीचर भी दिया है। इसकी मदद से स्क्रीन पर नमी होने या उंगलियां थोड़ी गीली होने पर भी फोन को इस्तेमाल करना आसान होगा। यानी बारिश के दौरान या हाथ गीले होने की स्थिति में टच स्क्रीन के इस्तेमाल में परेशानी कम हो सकती है।

Military-Grade मजबूती और AI फीचर्स

OnePlus N6 Lite को कंपनी ने मजबूत बनाने पर भी ध्यान दिया है। फोन MIL-STD-810H Military-Grade durability के साथ आएगा। यह एक मिलिट्री टेस्टिंग स्टैंडर्ड है। OnePlus N6 Lite की मोटाई 8.95mm बताई गई है। फोन का वजन करीब 215 ग्राम होगा। OnePlus N6 Lite में कंपनी ने कुछ AI बेस्ड फीचर्स भी जोड़े हैं। फोन में AI Clear Face और AI Eraser जैसे टूल मिलेंगे। इनका इस्तेमाल तस्वीरों को बेहतर बनाने और फोटो से अनचाही चीजों को हटाने जैसे कामों के लिए किया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़7000mAh बैटरी और Military-Grade मजबूती के साथ आ रहा OnePlus का नया ‘सस्ता’ फोन