
OnePlus का सरप्राइज, लॉन्च से पहले आजमाएं OxygenOS 16, ऐसे करें अप्लाई
OnePlus ने OnePlus 13 समेत अपने अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भारत में OxygenOS 16 का ओपन बीटा टेस्ट प्रोग्राम लॉन्च किया। इससे चुनिंदा वनप्लस यूजर्स को अपने अपकमिंग एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओएस अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स को आजमाने का मौका मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
OnePlus के भारतीय यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है। वनप्लस ने OnePlus 13 समेत अन्य स्मार्टफोन्स के लिए भारत में OxygenOS 16 का ओपन बीटा टेस्ट प्रोग्राम लॉन्च किया। इससे चुनिंदा वनप्लस यूजर्स को अपकमिंग अपडेट के साथ आने वाले नए फीचर्स को आजमाने का मौका मिलेगा, इससे पहले कि इसे सभी एलिजिबल स्मार्टफोन्स पर बड़े स्तर पर रोलआउट किया जाए। कंपनी ने पहले पुष्टि की थी कि ऑक्सीजनओएस 16 को 16 अक्टूबर को रोलआउट किया जाएगा। ऑक्सीजनओएस 16 अपडेट में नए डिजाइन किए गए गैलरी, नोट्स और वेदर ऐप्स के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सूट के साथ गूगल जेमिनी का सपोर्ट भी शामिल होगा। बीटा प्रोग्राम के लिए कितने फोन एलिजिबल हैं, देखें लिस्ट...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
ऑक्सीजनओएस 16 ओपन बीटा टेस्ट के लिए एजिबिल मॉडल और क्राइटेरिया
एक कम्युनिटी पोस्ट में, वनप्लस ने बताया कि उसका ऑक्सीजनओएस 16 ओपन बीटा टेस्ट, वनप्लस यूजर्स को सिस्टम परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने, बग्स को दूर करने और स्टेबल रिलीज से पहले फीचर्स के बारे में नए आइडियाज शेयर करने के लिए अपना फीडबैक सबमिट करने की सुविधा देता है। इसकी घोषणा फिलहाल चुनिंदा फोन्स के लिए की गई है:
- OnePlus 13
- OnePlus 13s
- OnePlus 13R
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
- OnePlus 12
- OnePlus 12R
- OnePlus Open
ऑक्सीजनओएस 16 ओपन बीटा टेस्ट में शामिल होने से पहले, यूजर्स को एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया चेक करना होगा और यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका वनप्लस फोन लेटेस्ट एलिजिबल सॉफ्टवेयर वर्जन पर बेस्ड हो। सावधानी के तौर पर, उन्हें इंस्टॉलेशन से पहले अपने डेटा का बैकअप लेने की भी सलाह दी जाती है। इसके अलावा, फोन में कम से कम 30 प्रतिशत बैटरी और कम से कम 4GB स्टोरेज उपलब्ध होनी चाहिए।
अपडेट इंस्टॉल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें
हालांकि, कंपनी सावधानी बरतने की भी सलाह देती है। चूंकि यह ऑक्सीजनओएस 16 का बीटा वर्जन है, इसलिए कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स कम्पैटिबिलिटी संबंधी समस्याओं का सामना कर सकते हैं और उन्हें ठीक से काम में परेशानी हो सकती है। यूजर्स को ऐप्स क्रैश होने, धीमा होने, ब्लैक स्क्रीन या ज्यादा पावर खपत जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
अपडेट इंस्टॉल करते समय कुछ इफेक्ट्स भी देखने को मिल सकते हैं, जैसे कि फोन का गर्म होना, स्लो होना और सामान्य से ज्यादा बिजली की खपत होगा। वनप्लस के अनुसार, ऐसा ओएस द्वारा बैकग्राउंड ऑप्टिमाइजेशन की एक सीरीज के कारण होता है। कंपनी यूजर्स को सलाह देती है कि सिस्टम को सामान्य स्थिति में लाने के लिए स्क्रीन बंद करके दो घंटे चार्ज करने के बाद फोन को रीस्टार्ट करें।
ऑक्सीजनओएस 16 ओपन बीटा टेस्ट में अप्लाई करने के स्टेप्स:
वनप्लस के अनुसार, ऑक्सीजनओएस 16 ओपन बीटा टेस्ट के लिए एप्लिकेशन विंडो 13 अक्टूबर तक खुली है। यूजर्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके फोन CPH2649_15.0.0.860(EX01) सॉफ्टवेयर वर्जन पर अपडेट हों। बीटा फर्मवेयर इंस्टॉल करने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करें...
1. किसी भी पेंडिंग अपडेट को चेक करने के लिए, सेटिंग्स में जाएं, फिर अबाउट डिवाइस पर टैप करें, उसके बाद अप टू डेट पर जाएं।
2. इंस्टॉल हो जाने के बाद, स्क्रीन के टॉप-राइट कॉर्नर में मेनू आइकन पर टैप करें।
3. इसके बाद, ड्रॉपडाउन ऑप्शन्स में से बीटा प्रोग्राम सिलेक्ट करें और एप्लिकेशन को पूरा करने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
4. एप्लिकेशन के अप्रूवल के बाद, आपको ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट के रूप में OxygenOS 16 ओपन बीटा टेस्ट प्राप्त होगा।
5. स्टेप 1 को दोहराकर इसे अपने वनप्लस फोन पर इंस्टॉल करें।
ऑक्सीजनओएस 16 का स्टेबल वर्जन 16 अक्टूबर को जारी किया जाना है, और वनप्लस 15 कंपनी का पहला फोन होगा जो एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ओएस को आउट ऑफ द बॉक्स चलाएगा।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Black












