
कन्फर्म! 9000mAh बैटरी वाला फोन लाने की तैयारी में OnePlus, नई Turbo सीरीज मचाएगी धूम
OnePlus अपनी नई Turbo सीरीज के तहत 9000mAh बैटरी वाले स्मार्टफोन को लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे दमदार बैटरी और हाई परफॉर्मेंस के लिए मार्केट का हिस्सा बनाया जाएगा। इससे जुड़े कुछ लीक्स सामने आए हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
स्मार्टफोन ब्रैंड OnePlus एक बार फिर स्मार्टफोन मार्केट में नया इनोवेशन करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी नई OnePlus Turbo सीरीज को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है और इसका सबसे बड़ा हाइलाइट 9000mAh की दमदार बैटरी है। OnePlus इस नई सीरीज को 'परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ सुपरनोवा' बता रहा है, यानी साफ है कि फोकस सिर्फ स्पीड पर नहीं, बल्कि लंबे बैकअप पर भी है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फिलहाल OnePlus को प्रीमियम परफॉर्मेंस और स्मूद एक्सपीरियंस के लिए पहचान मिली है, लेकिन Turbo सीरीज के साथ कंपनी सीधे उन यूजर्स को टारगेट कर रही है जो गेमिंग और ऑल-डे बैटरी दोनों चाहते हैं।
सेगमेंट की सबसे बड़ी 9000mAh बैटरी
OnePlus Turbo में मिलने वाली 9000mAh की मैसिव बैटरी इस फोन को अपने सेगमेंट में अलग खड़ा कर सकती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन अपने प्राइस रेंज में 'सबसे पावरफुल बैटरी लाइफ' देगा। इतनी बड़ी बैटरी का मतलब है कि हैवी गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग के बाद भी चार्जर ढूंढने की नौबत कम आएगी। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलना भी कन्फर्म किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
गेमिंग के लिए बना है Turbo
OnePlus Turbo सीरीज को खासतौर पर गेमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 165Hz अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Fengchi Gaming Kernel और e-sports ट्रिपल कोर मिलेगा। ये सभी फीचर्स अब तक OnePlus के फ्लैगशिप फोन्स तक सीमित थे, लेकिन Turbo सीरीज इन्हें ज्यादा अफॉर्डेबल सेगमेंट में लाएगी। OnePlus China के प्रेसिडेंट Li Jie के मुताबिक, ये टेक्नोलॉजी पहले ही प्रोफेशनल प्लेयर्स और हार्डकोर गेमर्स के बीच पसंद की जा चुकी हैं।
ऐसे हैं संभावित स्पेसिफिकेशंस
OnePlus Turbo में 6.78-इंच का फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जिसने AnTuTu पर 26 लाख से ज्यादा का स्कोर किया है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। यह 12GB RAM+256GB स्टोरेज से लेकर 16GB RAM+512GB स्टोरेज वेरिएंट तक आ सकता है। डिजाइन की बात करें तो इसमें मेटल मिडिल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Sierra Black







