OnePlus के नए फोन पर भड़के यूजर्स, मार्केटिंग में झूठ दिखाने का आरोप; ये है पूरा मामला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus का नया बजट फोन OnePlus N6 अपनी मार्केटिंग को लेकर विवादों में है। आरोप है कि कंपनी ने 4GB RAM वेरिएंट के लिए भी ऐसे फीचर्स को एडवर्टाइज किया, जो असल में केवल 6GB मॉडल में मिल रहे हैं।

OnePlus Phone

टेक कंपनी OnePlus का नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6 लॉन्च होते ही विवादों में आ गया है। कंपनी पर आरोप लग रहे हैं कि उसने फोन के 4GB RAM वेरिएंट को एडवर्टाइज करते वक्त ऐसे फीचर्स का दावा किया, जो सिर्फ 6GB RAM मॉडल के लिए उपलब्ध हैं। इसी वजह से सोशल मीडिया और टेक कम्युनिटी में कंपनी की मार्केटिंग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई यूजर्स ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) पर इसे लेकर शिकायत की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus ने 4GB RAM वेरिएंट के लिए भी 60-Month Fluency यानी 60 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस का दावा किया। हालांकि, ऑफीशियल डिस्क्लेमर में बताया गया है कि यह बात केवल 6GB RAM मॉडल पर लागू होती है। 4GB वेरिएंट को केवल 48 महीने तक स्मूद एक्सपीरियंस का सर्टिफिकेशन मिलता है। ऐसे में साफ है कि यूजर्स को यह एडवर्टाइजमेंट भ्रमित करने वाला हो सकता है।

प्रोडक्ट लिस्टिंग में भी गलत दावे

इतना ही नहीं, कंपनी ने 4GB मॉडल के लिए भी 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को एडवर्टाइज किया था, लेकिन डिस्क्लेमर के मुताबिक, 60fps रिकॉर्डिंग केवल 6GB RAM वेरिएंट में उपलब्ध है। 4GB मॉडल में यूजर्स को अधिकतम 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह जानकारी केवल सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं थी। OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट और Amazon India की प्रोडक्ट लिस्टिंग में भी 4GB मॉडल के साथ यही दावे दिखाई दिए। कुछ जगह फुटनोट का निशान जरूर दिख रहा था, लेकिन उससे जुड़ा डिस्क्लेमर नहीं दिया गया था, जिससे ग्राहकों के भ्रमित होने की संभावना बढ़ गई।

टेक वेबसाइट Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, लॉन्च के बाद कई यूजर्स और टेक क्रिएटर्स ने इस मुद्दे की ओर ध्यान दिलाया। इसके बावजूद रिपोर्ट पब्लिश होने तक संबंधित मार्केटिंग कंटेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया था। Android Authority ने इस मामले पर OnePlus India से प्रतिक्रिया भी मांगी थी। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था।

यूजर्स को क्यों रहना चाहिए सतर्क?

स्मार्टफोन खरीदते वक्त केवल एडवर्टाइजमेंट या प्रमोशनल पोस्ट पर भरोसा करने के बजाय ऑफीशियल स्पेसिफिकेशंस और डिस्क्लेमर को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। कई बार अलग-अलग RAM या स्टोरेज वेरिएंट में फीचर्स भी अलग हो सकते हैं। ऐसे में खरीदारी से पहले संबंधित मॉडल की पूरी जानकारी अच्छे से चेक कर लेना बेहतर रहता है। इसके अलावा आप खरीदने से पहले प्रोडक्ट रिव्यू भी चेक कर सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।