OnePlus ला रहा 8000mAh तक की बैटरी, Eye-Care Display वाले दो धांसू फोन, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स और कलर

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

OnePlus Turbo 6X और OnePlus Turbo 6X Pro जल्द लॉन्च होने वाले हैं। लॉन्च से पहले दोनों स्मार्टफोन्स के फीचर्स, बैटरी, डिस्प्ले और प्रोसेसर की जानकारी सामने आ गई है। आइए जानते हैं कि क्या खास होगा OnePlus की नई Turbo 6X सीरीज में।

OnePlus ला रहा 8000mAh तक की बैटरी, Eye-Care Display वाले दो धांसू फोन, लॉन्च से पहले सामने आए फीचर्स और कलर

OnePlus जल्द अपनी नई Turbo 6X सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस सीरीज में कंपनी वनप्लस टर्बो 6X और टर्बो 6X प्रो को पेश करेगी। इससे पहले ही वनप्लस चाइना के प्रेसिडेंट Louis Li Jie ने फोन के फीचर की पुष्टि कर दी है। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार OnePlus Turbo 6X में 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी, जबकि Turbo 6X Pro में 8000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा दोनों फोन्स में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, नए MediaTek प्रोसेसर और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर दिया जाएगा। अगर ये स्पेसिफिकेशन सही साबित होते हैं, तो OnePlus की यह सीरीज बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है।

OnePlus Turbo 6X में होगा ये खास (लीक)

लीक जानकारी के मुताबिक OnePlus Turbo 6X में 6.72 इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले दिया जाएगा। खास बात यह है कि स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूथ होगा।

फोन में MediaTek Dimensity 7360 Super प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हो चुकी है। यह चिपसेट रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए भी अच्छा है। OnePlus Turbo 6X की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी हो सकती है। फोन में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। Turbo 6X में पीछे की तरफ 50MP का मुख्य कैमरा मिलेगा। इसके साथ 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जाएगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है।

OnePlus Turbo 6X Pro की फीचर्स (लीक)

OnePlus Turbo 6X Pro सीरीज का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 8,000mAh की बैटरी मिलेगी। Turbo 6X Pro में 6.78 इंच का Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट करेगा। कंपनी ने इसे Eye-Care Display बताया है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान आंखों पर कम दबाव पड़ सकता है।

OnePlus Turbo 6X Pro में MediaTek Dimensity 7400 Super प्रोसेसर दिया जाएगा। यह प्रोसेसर बेहतर गेमिंग, AI फीचर्स और स्मूथ परफॉर्मेंस देने में सक्षम माना जा रहा है। Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ यह फोन नया सॉफ्टवेयर अनुभव भी देगा। Turbo 6X Pro की एक और खासियत इसकी मजबूत सुरक्षा होगी। कंपनी के अनुसार इसमें IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी।

स्टोरेज, कीमत और कलर ऑप्शन

OnePlus Turbo 6X को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंगों में लॉन्च किया जाएगा। यह 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हो सकता है। वहीं Turbo 6X Pro को ब्लैक और ऑरेंज रंगों में पेश किया जाएगा। इसके स्टोरेज ऑप्शन भी स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Turbo 6X सीरीज को चीन में 1,500 युआन सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय कीमत के हिसाब यह कीमत लगभग 18,000 रुपए से कम बैठती है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।