54 घंटे बैटरी लाइफ, दमदार साउंड; धूम मचाने आ रहे नए OnePlus ईयरबड्स, यह है खास

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

OnePlus Buds Ace 3 जल्द लॉन्च होने वाला है। खबर हैं कि वनप्लस अपने नए ईयरबड्स को OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करेगी। नई ईयरबड्स केस के साथ कुल 54 घंटे का प्लेटाइम देंगे। इसमें तगड़ा नॉइज कैंसिलेशन भी मिलेगा।

54 घंटे बैटरी लाइफ, दमदार साउंड; धूम मचाने आ रहे नए OnePlus ईयरबड्स, यह है खास

दमदार साउंड और लंबी बैटरी लाइफ वाला ईयरबड्स चाहिए, तो OnePlus का नया ऑडियो डिवाइस आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। ब्रांड अब OnePlus Buds Ace 3 को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसे चीन में OnePlus Ace 6 Ultra स्मार्टफोन के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस फोन के डिजाइन और खास फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है। हाल ही में जारी किए गए ऑफिशियल टीजर से पता चलता है कि इस आने वाले फोन के साथ OnePlus Buds Ace 3 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन भी लॉन्च किए जाएंगे। इसके कुछ संभावित फीचर्स के बारे में भी जानकारी दी गई है। उम्मीद है कि इसमें पिछले मॉडल यानी Buds Ace 2 के मुकाबले कुछ अपग्रेड और इम्प्रूवमेंट्स देखने को मिलेंगे। Buds Ace 2 को दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च किया गया था।

सम्बंधित सुझाव

जल्द लॉन्च होंगे OnePlus Buds Ace 3

कंपनी ने चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर अपकमिंग OnePlus Buds Ace 3 की झलक दिखाई है, जिससे इसके जल्द ही लॉन्च होने का हिंट मिलता है। साथ में दिए गए पोस्टर से पता चलता है कि इस ईयरबड्स को इस महीने के आखिर में पेश किया जाएगा। इन्हें ब्लैक और व्हाइट कलर्स में आने के लिए टीज किया गया है। वनप्लस बड्स ऐस 3 का डिजाइन काफी जाना-पहचाना लगता है, जिसमें गोल स्टेम, झुकी हुई ईयर-टिप्स और एक साफ, चमकदार फिनिश दी गई है। इसका चार्जिंग केस छोटा है, जिसमें मैट फिनिश, सामने की तरफ एक एलईडी इंडिकेटर और एक ऐसा ढक्कन है जो ऊपर की तरफ खुलता है।

OnePlus Buds Ace 3

मिलेगी कुल 54 घंटे की बैटरी लाइफ

आने वाले वनप्लस बड्स ऐस 3 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स में 55dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) सपोर्ट होने का दावा किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ देंगे। वनप्लस का कहना है कि यह ईयरबड्स इन-गेम ऑडियो क्यू को बेहतर बनाने के लिए डेडिकेटेड FPS ट्यूनिंग की सुविधा देगा।

सम्बंधित सुझाव

पुराने मॉडल की कीमत और खासियत

इससे पहले, वनप्लस बड्स ऐस 2 चीन में 179 युआन (लगभग 2,100 रुपये) की कीमत पर Flash Blue और Submarine Black जैसे कलर्स में लॉन्च हुआ था। इन ईयरफोन में इन-ईयर डिजाइन के साथ गोल स्टेम, टच कंट्रोल और 12.4mm के डायनामिक ड्राइवर भी हैं, जिनके साथ AI पावर्ड डुअल माइक्रोफोन दिए गए हैं।

वनप्लस ने बड्स ऐस 2 में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन, AAC और SBC कोडेक्स के साथ ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी, डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी, बासवेव 2.0 और 47ms लो लेटेंसी मोड का सपोर्ट भी दिया है।

वनप्लस बड्स ऐस 2 के हर ईयरबड में 58mAh की बैटरी है, जबकि चार्जिंग केस में 440mAh की बैटरी है। इसे यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि ये ईयरफोन एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक और केस के साथ 43 घंटे तक चल सकते हैं। इन ईयरफोन को धूल और पानी से बचाने के लिए IP55 रेटिंग दी गई थी।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।