Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus AI tool refuses to respond when users talks about Arunachal Pradesh video goes viral
OnePlus AI पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, अरुणाचल प्रदेश के बारे में नहीं करता बात, वायरल हुआ वीडियो

OnePlus AI पर फूटा यूजर्स का गुस्सा, अरुणाचल प्रदेश के बारे में नहीं करता बात, वायरल हुआ वीडियो

संक्षेप:

यूजर ने अरुणाचल के बारे में कैप्शन क्रिएट करने की कोशिश की, वैसे ही यह AI टूल फ्रीज हो गया। कुछ भी क्रिएट करने की बजाय फोन ने ‘कुछ और डालने की कोशिश करें’ कहकर जवाब दिया, जिससे यूजर हैरान रह गए।

Dec 06, 2025 11:47 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

OnePlus AI इंडियन यूजर्स के निशाने पर है। एक X यूजर के अनुसार इस एआई राइटिंग टूल ने उस प्रॉम्प्ट का टेक्स्ट जेनरेट से मना कर दिया जिसमें अरुणाचल प्रदेश शामिल था। यह समस्या तब सामने आई जब यूजर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दिखाया गया था कि जैसे ही यूजर ने अरुणाचल के बारे में कैप्शन क्रिएट करने की कोशिश की, वैसे ही यह AI टूल फ्रीज हो गया। कुछ भी क्रिएट करने की बजाय फोन ने 'कुछ और डालने की कोशिश करें' (try entering something else) कहकर जवाब दिया, जिससे यूजर हैरान रह गए। यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई और इसे हजारों लाइक्स और शेयर मिले।

लेटेस्ट OxygenOS अपडेट का हिस्सा

कई यूजर ने अपने वनप्लस फोन पर इस फीचर को आजमाया और उन्हें भी यही समस्या देखने को मिली। वनप्लस 13 सीरीज जैसे डिवाइस पर लेटेस्ट OxygenOS अपडेट का हिस्सा, AI Writer, यूजर्स को सोशल मीडिया कैप्शन, नोट्स और छोटे टेक्स्ट लिखने में मदद करने के लिए बनाया गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जब भी कोई अरुणाचल प्रदेश का जिक्र करता है, तो यह काम करना बंद कर देता।

राजनीतिक रूप से संवेदनशील मामलों से बचता है एआई

कुछ ही समय में यूजर्स को एहसास हुआ कि यह कोई आम गड़बड़ी नहीं थी। कई यूजर्स ने बताया कि एआई टूल उन विषयों से भी बचता है, जिन्हें चीन राजनीतिक रूप से संवेदनशील मानता है, जैसे दलाई लामा, ताइवान या अरुणाचल प्रदेश के भारत का हिस्सा होने संबंधी बयान।

ये भी पढ़ें:एलन मस्क के ग्रोक ने बढ़ाई टेंशन, एड्रेस, फोन नंबर, फैमिली डीटेल कर रहा लीक

चीन में ट्रेन किए गए एआई मॉडल पर करता है काम

वनप्लस की ओनरशिप चीन की बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स के पास है और शायद यह चीन में ट्रेन किए गए एआई मॉडल को यूज करता है, इसलिए कई यूजर्स का मानना ​​है कि ये प्रतिबंध अनजाने में इंडियन डिवाइसेज पर भी लागू हो गए होंगे। कई एक्स यूजर्स ने इसकी तुलना जनवरी में हुई उस घटना से की, जिसमें चीन के डीपसीक एआई ने भी अरुणाचल प्रदेश के बारे में बात करने से इनकार कर दिया था और उपयोगकर्ताओं से कहा था कि वे 'किसी और विषय पर बात करें।'

सुधार करने में जुटा वनप्लस
वनप्लस ने इस बारे में अपनी तरफ से ऑफिशियल बयान जारी किया है। वनप्लस इंडिया ने ऑफिशियल मीडिया स्टेटमेंट में कहा, 'हमें AI राइटर फीचर में आई एक तकनीकी समस्या के बारे में पता चला है और हमने इसे अर्जेंट रिपेयर और ऑप्टिमाइजेश के लिए अस्थायी रूप से ऑफलाइन कर दिया है। समझने और सपोर्ट के लिए धन्यवाद'। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस गड़बड़ी को जल्द ठीक कर देगी और यूजर बिना किसी शिकायत फिर से वनप्लस एआई के राइटिंग टूल को यूज कर सकेंगे।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।