Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़oneplus ace 6t will offer 165fps gameplay confirms company ahead of launch
गेमिंग के लिए जबर्दस्त है OnePlus का नया फोन, मिलेंगे खास फीचर, बैटरी 8300mAh की

गेमिंग के लिए जबर्दस्त है OnePlus का नया फोन, मिलेंगे खास फीचर, बैटरी 8300mAh की

संक्षेप:

वनप्लस एस 6T गेमिंग के लिए एक जबर्दस्त डिवाइस होने वाला है। कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन में कुछ पॉप्युलर गेम 165fps पर रन करेंगे। वनप्लस ने इस फोन के लिए अपने गेमिंग सॉफ्टवेयर की भी ट्यूनिंग की है। 

Nov 30, 2025 09:02 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन- OnePlus Ace 6T को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। यह फोन 3 दिसंबर को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन कुछ गेम्स के लिए 165fps गेमप्ले ऑफर करेगा। कंपनी के इस नए फोन में League of Legends: Wild Rift, KartRider Rush+ के साथ Clash of Clans 165fps पर रन करेंगे। कंपनी ने कहा कि उसने प्रोफेश्नल जेनशिन इम्पैक्ट एक्सपीरियंस देने के लिए जेनशिन इम्पैक्ट के साथ पार्टनरशिप की है। यूजर वनप्लस एस 6T स्मार्टफोन पर जेनशिन इम्पैक्ट का पूरा मजा ले सकते हैं, जिसमें फास्ट लोडिंग टाइम और स्टार्टअप, साथ ही नए जेनशिन इम्पैक्ट वर्जन के लिए ऑनगोइंग ऑप्टिमाइजेशन शामिल हैं।

गेमिंग सॉफ्टवेयर की भी ट्यूनिंग

कंपनी ने इसके लिए फोन में 165Hz के रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ अपने गेमिंग सॉफ्टवेयर की भी ट्यूनिंग की है। एस 6T में क्वालकॉम का नया स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 चिप होगा, जो इसे नए 3nm प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन बना देगा। क्वालकॉम के अपग्रेडेड ओरियन सीपीयू डिजाइन में 3.8GHz तक की स्पीड वाले 2 प्राइम कोर और 3.32GHz पर 6 परफॉर्मेंस कोर शामिल हैं। यह स्मार्टफोन 360 डिग्री सराउंड हाई-परफॉर्मेंस एंटीना सिस्टम और बेहतर गेमिंग सिग्नल के लिए ड्यूल गोल्ड गेमिंग एंटीना से लैस है।

एंटीना एंटी-ब्लॉकेज डिजाइन भी

बिना रुकावट सिग्नल के लिए इसमें खास एंटीना एंटी-ब्लॉकेज डिजाइन भी दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- शैडो ग्रीन, इलेक्ट्रिक पर्पल और फ्लैश ब्लैक में आ सकता है। वनप्लस का यह फोन 8300mAh की बैटरी से लैस होगा। इतनी बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह वनप्लस का पहला फोन हो सकता है। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इसमें 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें:गूगल मैप्स के सभी नैविगेशन मोड में हुई जेमिनी की एंट्री, मिले कमाल के फीचर

IP66/IP68/IP69/IP69K डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग

फोन IP66/IP68/IP69/IP69K डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएगा। इसमें कंपनी ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास और ओप्पो स्काइ डोम आर्किटेक्चर देने वाली है। कमजोर नेटवर्क में भी शानदार गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए इसमें G2 गेमिंग नेटवर्च चिप दी गई है। गेमिंग के लिए ही वनप्लस इसमें अपग्रेडेड Lingxi Touch चिप देने वाला है, जो यूजर्स को शानदार टच कंट्रोल ऑफर करेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।