Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़OnePlus Ace 6T featuring Snapdragon 8 Gen 5 spotted on Geekbench company confirms 8000mAh plus battery
OnePlus के नए स्मार्टफोन में 8000mAh से ज्यादा की बैटरी, 16GB रैम और प्रोसेसर भी जबर्दस्त

OnePlus के नए स्मार्टफोन में 8000mAh से ज्यादा की बैटरी, 16GB रैम और प्रोसेसर भी जबर्दस्त

संक्षेप:

वनप्लस 6T गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग के अनुसार यह फोन स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन में कंपनी 16जीबी रैम देने वाली है। यह फोन 8000mAh से ज्यादा की बैटरी के साथ मार्केट में एंट्री करेगा।

Nov 18, 2025 12:39 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वनप्लस का अपकमिंग फोन आजकल हॉट टॉपिक बना हुआ है। इस फोन का नाम OnePlus Ace 6T है। फोन चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है। उम्मीद है कि यह इस महीने के आखिर में मार्केट में एंट्री कर लेगा। लॉन्च से पहले यह फोन बेंचमार्किंग प्लैटफॉर्म गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। इस लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसेर के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हो गया है। साथ ही कंपनी ने इस अपकमिंग फोन की बैटरी साइज को भी कन्फर्म कर दिया है।

16जीबी रैम और ऐंड्रॉयड 16 ओएस

गीकबेंच की लिस्टिंग पर वनप्लस के कोडनेम PLR110 वाले एक डिवाइस का जिक्र किया गया है। माना जा रहा है कि यह वनप्लस एस 6T ही है, जो एक नए क्वालकॉम चिप से लैस है। चिपसेट में 3.38GHz पर 6 कोर और 3.2GHz पर दो कोर काम कर रहे हैं। ग्राफिक्स के लिए फोन में अड्रीनो 840 जीपीयू दिया गया है। ये डीटेल अपकमिंग चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 के हैं, जो अगले कुछ दिनों में लॉन्च होने वाला है। गीकबेंच के सिंगल-कोर टेस्ट में 2981 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्ट में 10136 पॉइंट मिले हैं। फोन 16जीबी रैम से लैस है और यह ऐंड्रॉयड 16 ओएस पर काम करेगा।

8000mAh से ज्यादा की बैटरी

कंपनी ने पोस्टर शेयर करके फोन की बैटरी को भी टीज किया है। वनप्लस के इस फोन की बैटरी 8000mAh से ज्यादा की होगी। फोन में कंपनी 100 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी देने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन 6.8 इंच के OLED 1.5K डिस्प्ले से लैस होगा। फोन में ऑफर किए जाने वाले इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का होगा। फोन में कंपनी बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासोनिक-इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर करने वाली है।

ये भी पढ़ें:X में हुई वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर की एंट्री, चैटिंग का भी बदला अंदाज

50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा

फोन 1टीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का OIS मेन कैमरा मिलेगा। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर कंपनी एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा भी देने वाली है। फोन का सेल्फी कैमरा 32 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह फोन ब्लैक, ग्रीन और पर्पल के अलावा Genshin Impact पर बेस्ड एक स्पेशल कलर ऑप्शन में आ सकता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।